WWDC 2022: आज होगा एपल का मेगा इवेंट, iOS 16 के साथ लॉन्च हो सकता है एपल सर्च इंजन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 06 Jun 2022 04:17 PM IST
सार

एपल के सर्च इंजन के लॉन्च होने की खबरें पिछले कई सालों से चल रही हैं लेकिन आज के इवेंट से उम्मीद की जा रही है कि एपल का सर्च इंजन लॉन्च होगा। एपल के सर्च इंजन का सीधा मुकाबला गूगल से होगा।

विज्ञापन
WWDC 2022 Today how to watch live event and what to expect
Apple WWDC 2021 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    एपल का इस साल का दूसरा मेगा इवेंट आज यानी 6 जून से शुरू हो रहा है। छह जून से 10 जून के बीच एपल का वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2022) होने जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी एपल के इस इवेंट में नए ऑपरेटिंग सिस्टम के लॉन्च होने की उम्मीद है। WWDC 2020 का आयोजन पिछले साल की तरह ऑनलाइन किया जा रहा है। यह इवेंट पूरी तरह से फ्री है। इस इवेंट में नए iOS, iPadOS, macOS, watchOS और tvOS लॉन्च हो सकते हैं। इवेंट का आयोजन एपल पार्क में होगा जिसका प्रसारण ऑनलाइन होगा। Apple के इस इवेंट की शुरुआत आज रात 10.30 बजे से होगी। इवेंट को एपल की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा।

    iOS 16

    हर साल के डेवलपर कॉन्फ्रेंस एपल नए ऑपरेटिंग सिस्टम पेश करता है। आईफोन के लिए नए ओएस iOS 16 को लेकर अभी तक कोई खास खबर तो नहीं है, लेकिन इस इवेंट में iOS 16 की पहली झलक देखने को मिलेगी। iOS 16 के साथ इस साल सितंबर में iPhone 14 को लॉन्च किया जाएगा। नए आईफोन को नॉच के बजाय पंचहोल डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। iOS 16 के साथ कार क्रैश डिटेक्शन और इमरजेंसी सैटेलाइट फीचर देखने को मिल सकता है।

    विज्ञापन

    हार्डवेयर

    आमतौर पर WWDC में एपल हार्डवेयर लॉन्च नहीं करता है, लेकिन इस बार के इवेंट को लेकर खबर है कि Apple, Mac Pro/AR/VR को लॉन्च कर सकता है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कुछ दिन पहले कहा गया था कि एपल इस साल मई या जून में नए Mac Pro को लॉन्च कर सकता है। Mac Pro को नए चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    AR/VR हेडसेट

    Apple लंबे समय से AR/VR (मिक्सड रियलिटी) हेडसेट पर काम कर रहा है और उम्मीद की जा रही है कि WWDC 2022 में पहली बार दुनिया को एपल के इन हेडसेट की झलक देखने को मिलेगी। AR/VR को 2023 से बाजार में उपलब्ध कराया जा सकता है।

    एपल सर्च इंजन

    एपल के सर्च इंजन के लॉन्च होने की खबरें पिछले कई सालों से चल रही हैं लेकिन आज के इवेंट से उम्मीद की जा रही है कि एपल का सर्च इंजन लॉन्च होगा। एपल के सर्च इंजन का सीधा मुकाबला गूगल से होगा। वैसे भी हर साल एपल एक नए प्रोडक्ट को लॉन्च करके लोगों को हैरान करता है। इस साल भी इसी की उम्मीद है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें