WWDC 2022 iOS 16: टॉक्सिक रिलेशनशिप के लिए जुड़ा नया सेफ्टी टेक, जानें टॉप फीचर्स
लॉक स्क्रीन को अब अपने हिसाब से कस्टमाइज किया जाएगा। एपल ने आईओएस 16 के साथ टॉक्सिक रिलेशनशिप में रह रहे लोगों की मदद के लिए सेफ्टी चेक फीचर भी जोड़ा गया है।

विस्तार
एपल ने वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2022) में ios 16 को लॉन्च कर दिया है। नए iOS 16 के साथ iPadOS, macOS, watchOS और tvOS भी लॉन्च किए गए हैं। iOS 16 के साथ फोटो सफल मोड लॉक स्क्रीन पर ऑटोमिटक दिखेगा। इसके अलावा मौसम (वेदर) अपडेट के लिए नए वालपेपर जारी किए गए हैं। नए वालपेपर में धरती, चांद और सोलर सिस्टम का शानदार नजारा दिखेगा। Apple ने iOS 16 के साथ नोटिफिकेशन पैनल को भी री-डिजाइन किया है ताकि एक हाथ से भी उसे एक्सेस किया जा सके। लॉक स्क्रीन को अब अपने हिसाब से कस्टमाइज किया जाएगा। एपल ने आईओएस 16 के साथ टॉक्सिक रिलेशनशिप में रह रहे लोगों की मदद के लिए सेफ्टी चेक फीचर भी जोड़ा गया है।
WWDC 2022 iOS 16: फोकस मोड

फोकस मोड को पहली बार iOS 15 के साथ लॉन्च किया गया था और अब इसे लॉकस्क्रीन के साथ भी पेश कर दिया गया है। अब यूजर्स फोकस मोड को लॉकस्क्रीन होने पर भी एक्टिव कर सकेंगे। फोकस मोड के लिए यूजर्स के पास स्पेशल वालपेपर और विजेट लगाने का भी विकल्प होगा। साथ ही एक क्लिक पर फोकस मोड से बाहर आने का विकल्प भी मिलेगा। फोकस मोड में टैब, अकाउंट, ईमेल, एप्स आदि को फिल्टर करने का विकल्प मिलेगा।
WWDC 2022 iOS 16: आईमैसेज

एपल ने अपने मैसेंजर एप आईमैसेज के लिए एडिट का फीचर दे दिया है। आईओएस 16 के यूजर्स किसी भेजे गए टेक्स्ट मैसेज को भी एडिट कर सकेंगे। यह एक तरह का अंडू फीचर है। एडिट के अलावा किसी मैसेज को रिकॉल (वापस) बुलाने का भी फीचर दिया गया है। ये सभी फीचर्स, टेलीग्राम, व्हाट्सएप और सिग्नल जैसे एप्स में पहले से हैं। नए अपडेट के बाद यूजर्स किसी मैसेज को अनरीड मार्क कर सेकेंगे। आईओएस 16 के साथ SharePlay भी आ रहा जिसकी मदद से एपल वॉच पर आईफोन के गाने, मूवी आदि को सिंक कर सकेंगे।