World Web Day 2022: 33 साल का हुआ WWW, जानें इसके जन्म-इतिहास से जुड़े मजेदार किस्से
1 अगस्त यानी आज के दिन WWW पूरे 33 साल का हो गया है और इस दिन को पूरी दुनिया में वर्ल्ड वाइड वेब डे के रूप में मनाया जाता है। इस रिपोर्ट में हम आपको वर्ल्ड वाइड वेब के इतिहास और इससे जुड़े मजेदार फैक्ट्स के बारे में बताएंगे।

विस्तार
डिजिटल समय में वर्ल्ड वाइड वेब यानी WWW शब्द से लगभग हर कोई परिचित है। 1 अगस्त यानी आज के दिन WWW पूरे 33 साल का हो गया है और इस दिन को पूरी दुनिया में वर्ल्ड वाइड वेब डे के रूप में मनाया जाता है। वर्ल्ड वाइड वेब को कम्प्यूटर वैज्ञानिक टिम बर्नर्स ली ने साल 1989 में बनाया, और तब से ही इसने वेब यानि इंटरनेट का पूरा स्वरूप ही बदल दिया।
यदि आप भी वर्ल्ड वाइड वेब के बारे में जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको वर्ल्ड वाइड वेब के इतिहास और इससे जुड़े मजेदार फैक्ट्स के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं...
कैसे हुआ वर्ल्ड वाइड वेब जन्म?

साल 1989 में 35 साल के टिम बर्नर्स ली यूरोपियन ऑर्गेनाइजेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च (सर्न) में बतौर फेलो रिसर्चर के रूप में काम करते थे। ली यहां एक कम्प्यूटर सिस्टम की इंफोर्मेशन को दूसरे कम्प्यूटर पर भेजते थे। इसी दौरान उन्होंने सोचा की क्यों न एक ऐसा तरीका हो जिससे सभी सूचनाएं एक ही जगह पर उपलब्ध हो सकें।
इसके बाद ली ने इसी विषय पर 'इंफॉरमेशन मैनेजमेंट- ए प्रपोजल' नाम से रिसर्च पेपर तैयार किया। इसके बाद ही पहले वेब पेज ब्राउजर यानी वर्ल्ड वाइड वेब का जन्म हुआ और टिम बर्नर्स ली बन गए वर्ल्ड वाइड वेब के जन्मदाता।
वर्ल्ड वाइड वेब को WWW भी कहा जाता है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म यानी इंटरनेट पर ब्राउजर के माध्यम से आप जो भी डाटा एक्सेस करते हैं वह सभी वर्ल्ड वाइड वेब के अंदर ही आता है। कंप्यूटर की भाषा में कहें तो वर्ल्ड वाइड वेब ऑनलाइन कंटेंट या इंटरनेट कंटेंट का एक हाइपर टेक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज (HTML) नेटवर्क है, जिसे हाइपर टेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल (HTTP) के जरिए एक्सेस किया जाता है।