World Photography Day 2020: स्मार्टफोन से फोटोग्राफी करते समय ये टिप्स करेंगे मदद, बना देंगे स्मार्ट फोटोग्राफर!

Harendra Chaudhary
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीHarendra Chaudhary
Wed, 19 Aug 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
World Photography Day 2020: Best smartphone photography tips and tricks could help you to click better photographs
World Photography Day 2020 - फोटो : AmarUjala (सांकेतिक)

    एक वक्त जब फोटोग्राफी का मतलब कैमरा होता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में एक से एक बेहतरीन स्मार्टफोन बाजार में आ गए हैं, जो कमाल की फोटोग्राफी करते हैं। यहां तक कि डीएसएलआर भी उनके आगे पानी भरते हैं। कैमरा फोन लगभग हर किसी के पास है और आज के वक्त में सभी फोटोग्राफर हैं। लेकिन कुछ टिप्स फॉलो करके आप अपने फोटोग्राफी के पैशन को और निखार सकते हैं...

    ये हैं कुछ टिप्स

    • शूट करने से पहले किसी सूती कपड़े से कैमरे का लेंस जरूर साफ कर लें। लेंस साफ न करने से फोटो धुंधले हो जाते हैं। कई बार कुछ खाने के बाद सीधे फोन उठाने से लेंस के ऊपर तेल के निशान या फिंगर प्रिंट्स आ जाते हैं। जब लेंस साफ रहेगा को फोटो हमेशा क्रिस्प आएगी।
    • कई बार शूट के दौरान फोटो बर्न हो जाती है, इसके लिए फ्रेम बनने के बाद स्क्रीन के सबसे ब्राइट हिस्से पर टैप करें। इससे एक्सपोजर बैलेंस हो जाएगा और अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप एक्सपोजर को डार्क या ब्राइट पर एडजस्ट भी कर सकते हैं।
    • अपने दोस्तों या परिवार वालों की फोटो खींचने के दौरान कंट्रास्ट बैकग्राउंड का इस्तेमाल करें। इससे फोटो की क्वॉलिटी बेहतरीन हो जाएगी। अगर आसपास कुछ कंट्रास्ट नहीं है, तो अपने घुटनों पर बैठ जाएं और कोशिश करें आसमान चेहरों के पीछे हो। आपको अंतर समझ में आएगा।
    • आउटडोर शूट के दौरान सूरज आपके पीछे होना चाहिए, इससे चेहरे और सब्जेक्ट पर अच्छी रोशनी मिलेगी। वहीं इंडोर शूटिंग के दौरान भी लाइट सोर्स का ख्याल रखें। फ्रेम के सामने लाइट आने से बचें। अगर संभव नहीं है तो सिल्हूट इफेक्ट यानी छायादार इफेक्ट का इस्तेमाल करें।
    • पोर्ट्रेट मोड का इस्तेमाल तभी करें, जब सामने केवल एक ही सब्जेक्ट हो। अगर ग्रप में कई लोग हैं, तो इस मोड का इस्तेमाल न करें। क्योंकि इससे किसी के कंधे या किसी के बाल ब्लर हो सकते हैं। पोर्ट्रेट मोड में केवल फूल, जानवर या दूसरी चीजें ही क्लिक करें।
    • वहीं किसी स्थिर वस्तु का वीडियो शूट करते समय स्लो मोशन में शूट करें और सब्जेक्ट की तरफ बढ़ें। इससे 3डी इफेक्ट क्रिएट किया जा सकता है।
    • शूटिंग के दौरान ब्लैक या व्हाइट फ्रेम्स को इस्तेमाल करें, यह किसी भी कलर फोटोग्राफ से बेहतर दिखाई देगा।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें