World Password Day 2023: गूगल ने कर दी पासवर्ड की छुट्टी, लॉन्च की Passkeys, जानें इसके बारे में
Google Passkeys Technology: World Password Day 2023 के खास मौके पर इस रिपोर्ट में हम आपको दुनिया के 10 सबसे खराब पासवर्ड के बारे में बताएंगे और साथ ही इंटरनेट की दुनिया में सुरक्षित रहने के तरीके भी बताएंगे। इस रिपोर्ट में हम आपको गूगल Passkeys के बारे में भी विस्तार से बताएंगे।

विस्तार
आज विश्व पासवर्ड डे (World Password Day) है। आज के समय में हर किसी की जिंदगी में पासवर्ड की खास अहमियत इतनी ज्यादा हो गई है कि क्या ही कहा जाए। हर एक शख्स कम-से-कम हर रोज 5-7 पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहा है। ईमेल आईडी से लेकर सोशल मीडिया अकाउंट और बैंक अकाउंट तक के लिए अलग-अलग पासवर्ड का लोग हर रोज इस्तेमाल कर रहे हैं। हर साल मई के पहले गुरुवार को वर्ल्ड पासवर्ड डे मनाया जाता है। इस दिन को पासवर्ड सुरक्षा और समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहने की आदत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर मार्क बर्नेट ने पहली बार लोगों को "पासवर्ड दिवस" के लिए प्रोत्साहित किया। उनके विचार से प्रेरित होकर इंटेल ने मई 2013 में मई विश्व पासवर्ड दिवस के पहले गुरुवार को घोषित करने की पहल की। World Password Day 2023 के खास मौके पर इस रिपोर्ट में हम आपको दुनिया के 10 सबसे खराब पासवर्ड के बारे में बताएंगे और गूगल Passkeys के बारे में भी विस्तार से बताएंगे।
भारत में qwerty, anmol123 और googledummy जैसे पासवर्ड का इस्तेमाल भी बड़े स्तर पर होता है। कई लोग अपने नाम का इस्तेमाल भी पासवर्ड के तौर पर करते हैं जिनमें Indya123 और India@123 आदि शामिल हैं। NordPass की रिपोर्ट के मुताबिक 73 फीसदी लोग सबसे आसान 200 पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं, जबकि 83% लोग ऐसे पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं जिन्हें एक सेकेंड से भी कम समय में ब्रेक किया जा सकता है।
iloveyou पासवर्ड का इस्तेमाल भी लोग खूब करते हैं। रिपोर्ट में इसकी रैंकिंग 81 है। अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन जैसे देशों में f...kyou, f...koff, f...ckyou1 जैसे पासवर्ड भी लोग खूब इस्तेमाल करते हैं। इस रिपोर्ट के 3 टीबी पासवर्ड को देखने के बाद तैयार किया गया है।
1. password
2. 123456
3. 12345678
4. bigbasket
5. 123456789
6. pass@123
7. 1234567890
8. anmol123
9. abcd1234
10. googledummy
11. Indya123
12. qwerty123
13. sahilji1
14. 987654321
15. kapil*12345
16. 123456789a
17. p@ssw0rd
18. India@123
19. india123
20. 12345
- Phone Under 10000: ये हैं 10 हजार से कम कीमत के टॉप-5 पैसा वसूल फोन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी हैं शानदार
- Cyber Attack: अमेरिका में बड़ा रैनसमवेयर अटैक, पुलिस विभाग की वेबसाइट भी पड़ी ठप
- ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ Pebble Cosmos Bold Pro स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च
- Zoom को भारत में मिला टेलीकॉम कंपनी का लाइसेंस, पूरे देश में जल्द शुरू होगी सर्विस