Work From Home: घर से काम करने के लिए बेस्ट हैं ये ब्रॉडबैंड प्लान, मिलेगा हाई-स्पीड डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 26 Apr 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
Work From Home best broadband plans including airtel and bsnl know full list in hindi
smartphone - फोटो : social media

    कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉ़कडाउन लगा है। इसके चलते सभी निजी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दी है। ऐसे में लोग सबसे ज्यादा इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं। इस स्थिति हो ध्यान में रखकर बीएसएनएल और एयरटेल जैसी टेलीकॉम कंपनियों ने बाजार में हाई-स्पीड वाले ब्रॉडबैंड प्लान उपलब्ध कराएं हैं। तो आज हम आपको इन दोनों कंपनियों के कुछ ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में बताएंगे, जिनमें आपको हाई-स्पीड डाटा के साथ कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। आइए इन प्लान पर डालते हैं एक नजर...

    BSNL का 555 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान

    इस प्लान में यूजर्स को 20 एमबीपीएस की स्पीड से 100 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा यूजर्स बीएसएनएल के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। वहीं, यह प्लान महाराष्ट्र और गोवा के सर्किल में उपलब्ध है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Airtel का 799 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान

    यूजर्स को इस प्लान में 100 एमबीपीएस की स्पीड से 150 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही, कॉलिंग के लिए लैंडलाइन कनेक्शन भी दिया जाएगा। इसके अलावा यूजर्स एयरटेल एक्सट्रीम एप के जरिए प्रीमियम कंटेंट देख सकेंगे।

    BSNL का 749 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान

    बीएसएनएल का यह प्लान देश के सभी सर्किल में उपलब्ध है। यूजर्स को इस प्लान में 50 एमबीपीएस की स्पीड से 300 जीबी डाटा मिलेगा। अगर उपभोक्ता समय से पहले डाटा खत्म कर देते हैं, तो डाटा स्पीड घटाकर 2 एमबीपीएस हो जाएगी।

    इसे भी पढ़ें: Vivo Y50 स्मार्टफोन 5000mah की बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

    Airtel का 999 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान

    यूजर्स को इस प्लान में 200 एमबीपीएस की स्पीड से 300 जीबी डाटा दिया जाएगा। साथ ही यूजर्स लैंडलाइन कनेक्शन के जरिए अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें