IRCTC से शिकायत करना पड़ा महंगा, महिला के अकाउंट से गायब हो गए 64 हजार रुपये

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 04 Jan 2023 09:23 AM IST
सार

फेक ईमेल, एसएमएस या लिंक के माध्यम से चोरी और ठगी करना स्कैमर्स का आम तरीका हो गया है। और ऐसे में यदि आप जरा सी भी गलती करते हैं तो स्कैमर्स बड़ा नुकसान करने में कामयाब हो जाते हैं।

विज्ञापन
woman Tweeted to IRCTC about rac ticket falls in rs 64k Cyber Fraud
आईआरसीटीसी - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    सोशल मीडिया पर आपकी जरा-सी लापरवाही भी आपको अच्छा खासा नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया है, जिसमें महिला को RAC टिकट की डिटेल्स सोशल मीडिया पर शेयर करना भारी पड़ गया और उनके अकाउंट से 64 हजार रुपये कट गए। दरअसल, महिला ने IRCTC को टैग करके टिकट की डिटेल्स ट्विटर पर शेयर की थी, जिससे स्कैमर्स ने महिला की गलती का फायदा उठाकर 64 हजार रुपये की ठगी को अंजाम दिया।

    अब फेक ईमेल, एसएमएस या लिंक के माध्यम से चोरी और ठगी करना स्कैमर्स का आम तरीका हो गया है। और ऐसे में यदि आप जरा सी भी गलती करते हैं तो स्कैमर्स बड़ा नुकसान करने में कामयाब हो जाते हैं। इस महिला के साथ भी ऐसा ही हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ठगी की शिकार हुई महिला का नाम एमएन मीणा है और वह मुंबई की रहने वाली हैं।

    विज्ञापन

    दरअसल, हाल ही में महिला ने 14 जनवरी के लिए IRCTC की वेबसाइट से मुंबई से भुज के तीन टिकट बुक किए थे, लेकिन उनके टिकट RAC हो गए। महिला ने अपनी टिकट की अपडेट जानने और टिकट की इंक्वायरी करने के लिए अपना फोन नंबर और ट्रेन टिकट की डिटेल्स IRCTC को टैग करके ट्वीट कर दी। उनकी इसी गलती का फायदा स्कैमर्स ने उठाया और उनके साथ 64 हजार रुपये की ठगी की।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    महिला ने जैसे ही फोन नंबर और ट्रेन टिकट डिटेल्स को ट्वीट किया, साइबर फ्रॉड ने महिला को कॉल किया। महिला को फोन पर एक व्यक्ति ने बताया कि वह रेलवे की तरफ से बोल रहा है और उसे झांसे में लेकर ओटीपी के सहारे उनके अकाउंट से 64 हजार रुपए उड़ा दिए गए।

    दरअसल, महिला से साइबर फ्रॉड ने समस्या के समाधान के लिए एक फॉर्म भराया, जिसमें महिला से अकाउंट डिटेल भरकर सबमिट करने के लिए कहा गया था। उसके बाद जैसे ही महिला ने ओटीपी शेयर किया महिला के अकाउंट से 64 हजार रुपये गायब हो गए। ठगी के बाद महिला ने अपना मामला साइबर क्राइम में दर्ज कराया।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें