सावधान: 49 रुपये में 48 अंडे खरीदना महिला को पड़ा भारी, खाते से निकल गए 48 हजार रु., आप ना करें ये गलती

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 28 Feb 2024 04:43 PM IST
सार

एक महिला को ऑनलाइन 49 रुपये में 48 अंडे मिल रहे थे लेकिन यह ऑफर महिला को इतना महंगा पड़ा कि उसके खाते से 48,000 रुपये निकल गए। आइए समझते हैं कि आखिर महिला के साथ क्या हुआ और आपको क्या नहीं करना चाहिए...

विज्ञापन
Woman loses 48000 while trying to buy 48 eggs for Rs 49 tips to avoid such frauds
Online Frauds - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    ऑनलाइन स्कैम का कोई अंदाजा नहीं लगा सकता कि कब किसके साथ फ्रॉड हो जाए, लेकिन इतना जरूर है कि अधिकतर फ्रॉड लालच के चक्कर में ही होते हैं। एक महिला को ऑनलाइन 49 रुपये में 48 अंडे मिल रहे थे लेकिन यह ऑफर महिला को इतना महंगा पड़ा कि उसके खाते से 48,000 रुपये निकल गए। आइए समझते हैं कि आखिर महिला के साथ क्या हुआ और आपको क्या नहीं करना चाहिए...

    महिला को एक शॉपिंग साइट पर 49 रुपये में 48 अंडे का ऑफर दिखा था जिसे देखने के बाद महिला ने सोचा कि यह तो एक बढ़िया डील है। इसके बाद महिला ने ऑफर लिंक पर क्लिक किया जिसके बाद वह एक दूसरी साइट पर पहुंच गई। उसके बाद जैसे ही महिला ने अपने क्रेडिट कार्ड से पेमेंट किया तो उसके अकाउंट से 48,000 रुपये निकल गए।

    विज्ञापन
    • अनजान लिंक्स:किसी भी ऐसे वेब लिंक्स पर क्लिक ना करें जिसके बारे में आपको जानकारी नहीं है। इस तरह के लिंक आपको एक नई वेबसाइट पर ले जाते हैं और फिर वहां बैंक डीटेल मांगते हैं और उसके बाद आपके साथ फ्रॉड हो जाता है।
    • नामी पोर्टल पर ही जाएं:जब भी कुछ खरीदें तो नामी पोर्टल से ही खरीदें। अनजान साइट से शॉपिंग आपको मुसीबत में डाल सकती है।
    • बैंक डीटेल:पेमेंट के दौरान किसी भी साइट पर अपने कार्ड की डीटेल सेव ना करें।
    • हेवी डिस्काउंट के जाल में ना फंसें:यदि आप कोई ऐसा विज्ञापन दिख रहा है जिसमें बहुत ही ज्यादा छूट देने का दावा किया जा रहा है तो सतर्क हो जाएं। फ्रॉड की शुरुआत ही यही से होती है। उदाहरण के तौर पर आप 49 रुपये में 48 अंड की स्टोरी पढ़ ही रहे हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें