सावधान: 49 रुपये में 48 अंडे खरीदना महिला को पड़ा भारी, खाते से निकल गए 48 हजार रु., आप ना करें ये गलती
एक महिला को ऑनलाइन 49 रुपये में 48 अंडे मिल रहे थे लेकिन यह ऑफर महिला को इतना महंगा पड़ा कि उसके खाते से 48,000 रुपये निकल गए। आइए समझते हैं कि आखिर महिला के साथ क्या हुआ और आपको क्या नहीं करना चाहिए...

विस्तार
ऑनलाइन स्कैम का कोई अंदाजा नहीं लगा सकता कि कब किसके साथ फ्रॉड हो जाए, लेकिन इतना जरूर है कि अधिकतर फ्रॉड लालच के चक्कर में ही होते हैं। एक महिला को ऑनलाइन 49 रुपये में 48 अंडे मिल रहे थे लेकिन यह ऑफर महिला को इतना महंगा पड़ा कि उसके खाते से 48,000 रुपये निकल गए। आइए समझते हैं कि आखिर महिला के साथ क्या हुआ और आपको क्या नहीं करना चाहिए...
महिला को एक शॉपिंग साइट पर 49 रुपये में 48 अंडे का ऑफर दिखा था जिसे देखने के बाद महिला ने सोचा कि यह तो एक बढ़िया डील है। इसके बाद महिला ने ऑफर लिंक पर क्लिक किया जिसके बाद वह एक दूसरी साइट पर पहुंच गई। उसके बाद जैसे ही महिला ने अपने क्रेडिट कार्ड से पेमेंट किया तो उसके अकाउंट से 48,000 रुपये निकल गए।
- अनजान लिंक्स:किसी भी ऐसे वेब लिंक्स पर क्लिक ना करें जिसके बारे में आपको जानकारी नहीं है। इस तरह के लिंक आपको एक नई वेबसाइट पर ले जाते हैं और फिर वहां बैंक डीटेल मांगते हैं और उसके बाद आपके साथ फ्रॉड हो जाता है।
- नामी पोर्टल पर ही जाएं:जब भी कुछ खरीदें तो नामी पोर्टल से ही खरीदें। अनजान साइट से शॉपिंग आपको मुसीबत में डाल सकती है।
- बैंक डीटेल:पेमेंट के दौरान किसी भी साइट पर अपने कार्ड की डीटेल सेव ना करें।
- हेवी डिस्काउंट के जाल में ना फंसें:यदि आप कोई ऐसा विज्ञापन दिख रहा है जिसमें बहुत ही ज्यादा छूट देने का दावा किया जा रहा है तो सतर्क हो जाएं। फ्रॉड की शुरुआत ही यही से होती है। उदाहरण के तौर पर आप 49 रुपये में 48 अंड की स्टोरी पढ़ ही रहे हैं।
- Fake Trading: इस ट्रेडिंग एप से रहें कोसों दूर, सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी
- Threads Update: मेटा ने Threads के लिए लॉन्च किया एक नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम
- Gemini: एलन मस्क ने गूगल जेमिनी को कहा नस्लवादी और लैंगिकवादी, जानें क्यों
- Tech News: Instagram में आने वाला है एक कमाल का फीचर, नाम है फ्रेंड मैप