Apple Store: महिला ने iPhone 14 चुराने के लिए स्टोर का सुरक्षा तार चबाया, लेकिन यह गलती पड़ गई भारी
केबल काटने की कोशिश करते समय, महिला ने एक सामान्य ग्राहक की तरह फोन को स्क्रॉल करने का नाटक किया ताकि किसी को उस पर शक न हो।

विस्तार
दुनिया भर में आईफोन को पसंद किया जाता है। यह सबसे अधिक मांग वाले स्मार्टफोन में से एक है और लोग इस डिवाइस को अपने हाथ में लेने के लिए उत्सुक रहते हैं। इसे पाने के लिए कई बार लोग इसे चुराने तक की हिमाकत कर जाते हैं। पहले भी एपल स्टोर्स से iPhone चोरी होने के कई मामले सामने आ चुके हैं। अब एक नए मामले में महिला ने iPhone 14 को चुराने के लिए स्टोर की सुरक्षा केबल को ही चबा लिया। हालांकि चोरी के कुछ ही देर बाद महिला को दबोच लिया गया।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के फुजियान प्रांत की रहने वाली किउ नाम की महिला ने एपल स्टोर से आईफोन 14 प्लस चुरा लिया। महिला ने फोन को चुराने के लिए स्टोर की सुरक्षा केबल को ही चबा लिया। दरअसल, किउ डिस्प्ले स्टैंड के सामने रुकी और फोन पर हाथ रखने के लिए काउंटर पर झुक गई। फिर उसने डिवाइस की जांच की और उसे सुरक्षित रखने के लिए डिवाइस से जुड़ी सुरक्षा केबल को चबाना शुरू कर दिया।
केबल को पूरी तरह से काटने के बाद, उसने फोन अपने बैग में रखा और स्टोर से बाहर चली गई। केबल काटने की कोशिश करते समय, किउ ने एक सामान्य ग्राहक की तरह फोन को स्क्रॉल करने का नाटक किया ताकि किसी को उस पर शक न हो। हालांकि, यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई। घटना का यह वीडियो चीन में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। महिला ने जो फोन चुराया उसकी कीमत 7,000 चीनी युआन (लगभग 79,749 रुपये) थी।
- Infinix Zero 30 Vs iQoo Z7 Pro: कौन-सा फोन लेना है समझदारी
- Oneplus Nord 3 vs Moto Edge 40: मिड रेंज में कौन-सा फोन खरीदना है फायदे का सौदा, जानें पूरी डिटेल्स
- Twitter X: अब यूजर्स का बायोमेट्रिक डाटा एकत्रित करेगा एक्स, प्राइवेसी पॉलिसी में किया बदलाव
- Sony xperia 5 V Vs Samsung S23: कौन है बेस्ट कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन?