Windows 11 Launch: Microsoft आज लॉन्च करेगा नया विंडोज, इन लोगों को फ्री में मिल सकता है अपग्रेड का ऑफर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 24 Jun 2021 11:22 AM IST
सार

साल 2015 में माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 10 को पेश किया था और पिछले छह सालों में इसमें कई बदलाव देखने को मिले हैं। पिछले छह सालों में कंपनी ने साल में दो बार अपडेट जारी किए हैं और मासिक तौर पर सिक्योरिटी पैच भी जारी हुए हैं।

विज्ञापन
microsoft windows 11 launch event today know everything about windows 11 special features and specifications
Windows 11 - फोटो : microsoft

    विस्तार

    Windows 11 की लॉन्चिंग का इवेंट आज यानी 24 जून को होने जा रहा है। इवेंट में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला और चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर पैनोस पनाय दोनों मौजूद रहेंगे। इवेंट का आयोजन 24 जून को शाम 8.30 बजे से होगा। इवेंट का लाइव प्रसारण कंपनी की साइट पर विंडोज इवेंट पेज पर ऑनलाइन होगा। इस इवेंट में नए विंडोज की लॉन्चिंग की उम्मीद है जो कि Windows 10 का अपग्रेडेड वर्जन होगा, हालांकि नए विंडोज का नाम क्या होगा, यह अभी एक राज ही है।

    विंडोज 11 में क्या होगा खास

    विंडोज 11 में एप्स के नए आइकन, एनिमेशन, नया स्टार्ट मीनू, टास्कबार लेआउट देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा नए विंडोज के साथ कंपनी एप को री-अरेंज भी कर सकती है जिसका फायदा मल्टीपल मॉनिटर में मिलेगा। इसके अलावा इसमें Xbox Auto HDR का सपोर्ट और, ब्लूटूथ ऑडियो को बेहतर बनाया जा सकता है। माइक्रोसॉफ्ट एक नए एप स्टोर पर भी काम कर रहा है।

    विज्ञापन

    कहा जा रहा है कि इस बार कंपनी क्लाउड आधारित विंडोज पेश कर सकती है। इसका बड़ा फायदा यह होगा कि कंपनी की यह सेवा सब्सक्रिप्शन आधारित होगी जिसके उसे काफी मुनाफा होगा। इसके अलावा क्लाउड आधारित होने के कारण Microsoft Office और Xbox जैसे गेम्स को लेकर भी कोई परेशानी नहीं होगी। तीसरा फायदा यह होगा कि कंपनी अपने Azure क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म का बेहतर इस्तेमाल कर पाएगी जिसमें वह पिछले कई सालों से निवेश कर रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    2015 में लॉन्च हुआ था Windows 10

    बता दें कि साल 2015 में माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 10 को पेश किया था और पिछले छह सालों में इसमें कई बदलाव देखने को मिले हैं। पिछले छह सालों में कंपनी ने साल में दो बार अपडेट जारी किए हैं और मासिक तौर पर सिक्योरिटी पैच भी जारी हुए हैं।

    इन लोगों को फ्री में मिल सकता है Windows 11 का अपडेट

    एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि Windows 11 का अपडेट विंडोज 7 और विंडोज 8.1 वालों को फ्री में मिलेगा। XDA डेवलपर्स की एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि विंडोज 11 का अपडेट सिर्फ विंडोज 10 यूजर्स को ही नहीं बल्कि विंडोज 7 और विंडोज 8.1 वालों को भी मिलेगा। यदि माइक्रोसॉफ्ट वास्तव में ऐसा करती है तो उसके नए विंडोज के यूजर्स की संख्या में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है। XDA डेवलपर्स की रिपोर्ट में विंडोज 11 का प्रोडक्ट कंफिग्रेशन कीज का भी जिक्र किया गया है जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि Windows 7 और Windows 8.1 वालों का भी इसका अपडेट मिलेगा।

    रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस अपग्रेड के लिए विंडोज 8 वालों को पहले विंडोज 8.1 में अपग्रेड करना होगा, उसके बाद ही Windows 11 का अपडेट मिल सकेगा। Statcounter के डाटा के मुताबिक विंडोज 10 के बाद Windows 7 दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम है। विंडोज 7 का मार्केट शेयर 15.52 फीसदी है, वहीं Windows 8.1 का 3.44 फीसदी और Windows 8 मार्केट शेयर 1.27 फीसदी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें