Windows 11 का सबसे सुरक्षित वर्जन जारी, जानें नए फीचर्स और अपडेट करने का आसान तरीका

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 21 Sep 2022 04:08 PM IST
सार

माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि यह अब तक के विंडोज का सबसे सुरक्षित वर्जन है। साथ ही कंपनी ने Windows 11 के नए अपडेट में नए स्मार्ट एप कंट्रोल को भी शामिल किया है। यूजर्स अपनी आवाज का इस्तेमाल करके ही पीसी पर टेक्स्ट टाइप कर सकेंगे।

विज्ञापन
Windows 11 2022 Update released in india Whats New features How to Download in hindi
Windows 11 2022 Update - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    माइक्रोसॉफ्ट ने अपने Windows 11 के 2022 अपडेट को जारी कर दिया है। कंपनी के अनुसार इस अपडेट को दुनियाभर के 190 देशों में एक साथ जारी किया गया है। Windows 11 की लॉन्चिंग के बाद यह इसमें अब तक का सबसे बड़ा अपडेट है। माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि इस अपडेट में चार मुख्य क्षेत्र जैसे यूज, प्रोडक्टिविटी, कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी पर फोकस किया गया है। यानी नए अपडेट में आपको इन सब फीचर्स में बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही स्टार्ट मैन्यू में क्विक सेटिंग का ऑप्शन भी शामिल किया गया है। चलिए Windows 11 2022 अपडेट के फीचर्स और अपडेट करने के आसान तरीके के बारे में जानते हैं।

    नए अपडेट को लेकर माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि विंडोज 11 2022 संस्करण में मुख्य रूप से यूज, प्रोडक्टिविटी, कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में पर फोकस कर अपडेट किया गया है। नए अपडेट के बाद आपको स्टार्ट मैन्यू में क्विक सेटिंग का ऑप्शन भी मिलेगा। अब आपको इसमें ज्यादा सटीक सर्च के साथ विजेट्स बोर्ड में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। लोकल और प्रजेंट इवेंट कवरेज के साथ फाइल एक्सप्लोरर के टैब में भी सुधार किया गया है। कंपनी का कहना है कि इस अपडेट में विंडोज पूर्वानुमान से आपकी जरूरतों को समझता है और आपके समय को बचाता है।

    विज्ञापन

    माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार Windows 11 के नए अपडेट में किसी भी प्रकार के ऑडियो कंटेंट में वाइड लाइव कैप्शन सिस्टम के जरिए ऑटोमेटिक कैप्शन जेनरेट किया जा सकता है। साथ ही वॉयर एक्सेस को भी बेहतर किया गया है। अब यूजर्स अपनी आवाज का इस्तेमाल करके पीसी पर टेक्स्ट टाइप कर सकेंगे। इसमें नेचुरल वॉयस फॉर नैरेटर की मदद से नेचुरल स्पीच को भी बारीकी से सुना जा सकता है। नए अपडेट के साथ ऑनलाइन सेफ्टी और डाटा प्राइवेसी जैसे फीचर्स मिलेंगे। माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि यह अब तक के विंडोज का सबसे सुरक्षित वर्जन है। साथ ही कंपनी ने Windows 11 के नए अपडेट में नए स्मार्ट एप कंट्रोल को भी शामिल किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    विंडोज के नए अपडेट में बेहतर टच नेविगेशन, फोकस मोड और डू नॉट डिस्टर्ब (DND) को भी शामिल किया गया है। साथ ही गेमिंग के लिए कई नए फीचर्स, नए टूल्स और माइक्रोसॉफ्ट स्टोर के अनुभव को अच्छा करने के लिए विंडोज स्टूडियो इफेक्ट्स में नए फीचर्स को जोड़ा गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें