Microsoft: खत्म होने वाला है Windows 10 का सपोर्ट, अब सिक्योरिटी अपडेट के लिए खरीदना होगा प्लान

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 05 Aug 2025 05:16 PM IST
सार

माइक्रोसाफ्ट बहुत जल्द Windows 11 का सपोर्ट खत्म करने वाली है। अगर आपके कंप्यूटर में Windows 10 इंस्टॉल है और आप इसका इस्तेमाल जारी रखना चाहते हैं, तो घबराइए नहीं। माइक्रोसॉफ्ट ने एक ऐसा ऑप्शन निकाला है जिससे आप सिक्योरिटी अपडेट्स पाते रह सकते हैं।

विज्ञापन
Windows 10 support to end on 14th october here is how you can continue service
Windows 10 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    अगर आप Windows 10 यूजर हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। माइक्रोसॉफ्ट ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि 14 अक्टूबर 2025 के बाद Windows 10 को कोई टेक्निकल सपोर्ट, अपडेट या सिक्योरिटी पैच नहीं मिलेगा। यानी इस ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़ी सभी सर्विसेज अब बंद हो जाएंगी। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एक आसान ट्रिक से आप Windows 10 का सिक्योरिटी अपडेट एक साल और पा सकते हैं।

    यूजर्स को खरीदना होगा सर्विस प्रोग्राम

    माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 10 के यूजर्स के लिए एक्सटेंडेट सिक्योरिटी अपडेट (ESU) नाम का एक प्रोग्राम लॉन्च किया है। ये उन यूजर्स के लिए है जो फिलहाल Windows 11 पर शिफ्ट नहीं करना चाहते या जिनका हार्डवेयर Windows 11 को सपोर्ट नहीं करता। इस प्रोग्राम के जरिए यूजर को सिर्फ सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे, कोई नया फीचर या टेक्निकल सपोर्ट नहीं मिलेगा।

    विज्ञापन

    कितनी होगी कीमत?

    इस सर्विस को लेने के लिए यूजर को एक बार का $30 (लगभग 2500 रुपये) का भुगतान करना होगा। लेकिन अगर आपने अपने पीसी का बैकअप लिया हुआ है या आपके पास माइक्रोसॉफ्ट रिवार्ड पॉइंट्स हैं, तो आप इसे फ्री में भी पा सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    किसके लिए है ये ऑप्शन?

    अगर आपका डिवाइस Windows 11 के लिए इनएलीजेबल है और आप नया लैपटॉप या कंप्यूटर खरीदने का खर्च नहीं उठाना चाहते, तो ये ESU प्रोग्राम एक स्मार्ट विकल्प है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें