AI vs Jobs: क्या एआई सचमुच खा जाएगा आपकी नौकरी? नई ग्लोबल रिपोर्ट ने बताया अगले 10 वर्षों का सच!

Suyash Pandey
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीेSuyash Pandey
Sat, 27 Jun 2026 10:11 PM IST
सार

Will AI Replace Your Job:

क्या एआई आने वाले वर्षों में आपकी नौकरी छीन लेगा? Goldman Sachs की नई ग्लोबल रिपोर्ट ने इसका जवाब दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक एआई अगले 10 वर्षों में नौकरी के बाजार को जरूर बदलेगा, लेकिन बड़े पैमाने पर बेरोजगारी की आशंका फिलहाल बढ़ा-चढ़ाकर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Will AI Really Take Your Job? Report Says the Reality Is More Complex Than You Think
क्या AI सच में आपकी नौकरी छीन लेगा? - फोटो : एआई

    विस्तार

    आजकल हर तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की चर्चा है। लोगों के मन में सबसे बड़ा डर यही है कि क्या एआई उनकी नौकरी छीन लेगा? अगर आप भी इसी चिंता में हैं, तो आपके लिए एक बड़ी राहत की खबर है। हाल ही में Goldman Sachs की एक नई ग्लोबल रिपोर्ट सामने आई है, जिसका नाम है 'An AI Job Apocalypse' (एआई से नौकरियों के खत्म होने का खौफ)।

    इस रिपोर्ट में दुनिया के बड़े अर्थशास्त्रियों और एआई एक्सपर्ट्स ने बताया है कि एआई से नौकरियां खत्म होने का डर काफी बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। आइए समझते हैं कि इस रिपोर्ट की मुख्य बातें क्या हैं और अगले 10 वर्षों में नौकरियों के बाजार पर इसका क्या असर होगा।

    विज्ञापन

    कुछ नौकरियां जाएंगी, लेकिन नए मौके भी बनेंगे

    एक्सपर्ट्स इस बात पर सहमत हैं कि आने वाले 10 वर्षों में एआई की वजह से जॉब मार्केट में बड़े बदलाव आएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    • अस्थाई परेशानी:Goldman Sachs के अर्थशास्त्री जोसेफ ब्रिग्स के मुताबिक, अगले दशक में अमेरिका के लगभग 1.5 करोड़ कर्मचारियों (कुल वर्कफोर्स का 9%) की नौकरियों पर असर पड़ सकता है।
    • नई नौकरियां:हालांकि, यह परेशानी अस्थाई होगी। लंबे समय में एआई न सिर्फ पुरानी नौकरियों को खत्म करेगा, बल्कि रोजगार के कई नए अवसर भी पैदा करेगा।

    इंसानों को हटाना नहीं, बल्कि उनकी क्षमता बढ़ाना

    मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के प्रोफेसर और नोबेल विजेता डैरोन एसेमोग्लू का मानना है कि अगले 5 वर्षों में नौकरियों पर एआई का थोड़ा बहुत नेगेटिव असर दिख सकता है। उनका कहना है कि असल नतीजा इस बात पर निर्भर करेगा कि कंपनियां एआई का इस्तेमाल कैसे करती हैं।

    क्या वे कर्मचारियों को हटाने के लिए एआई ला रही हैं, या फिर कर्मचारियों की काम करने की क्षमता बढ़ाने के लिए? अगर कंपनियों का फोकस सिर्फ इंसान की जगह मशीन लाने पर रहा, तो नुकसान ज्यादा हो सकता है।

    एआई कोई सुनामी नहीं है

    MIT के कंप्यूटर साइंस एक्सपर्ट नील थॉम्पसन का कहना है कि सिर्फ इसलिए कि एआई बहुत स्मार्ट है, इसका मतलब यह नहीं कि वह रातों-रात सबकी नौकरी खा जाएगा।

    • बड़ी रुकावटें:कंपनियों के लिए एआई को अपनाना इतना आसान नहीं है। इसमें बहुत ज्यादा खर्चा, सही डेटा की जरूरत और भरोसे जैसी कई मुश्किलें हैं।
    • संभलने का समय:उन्होंने एआई को एक अचानक आने वाली सुनामी के बजाय धीरे-धीरे बढ़ते हुए पानी जैसा बताया है। इसका मतलब है कि बिजनेस और कर्मचारियों के पास नई चीजों को सीखने और खुद को ढालने का पूरा समय होगा।

    फ्रेशर्स और युवाओं पर क्या होगा असर?

    रिपोर्ट में एक बात खास तौर पर कही गई है कि अलग-अलग सेक्टर्स में एआई का असर अलग-अलग होगा। जो युवा या कम अनुभवी कर्मचारी ऑफिस वाला काम करते हैं, उनके सामने चुनौतियां थोड़ी ज्यादा हो सकती हैं। हालांकि, अभी तक ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं मिला है कि एआई ने हाल ही में कॉलेज से पास आउट हुए फ्रेशर्स की नौकरियां बड़े पैमाने पर छीनी हों।

    आगे का रास्ता क्या है?

    कुल मिलाकर, यह सच है कि एआई हमारे काम करने के तरीके को पूरी तरह से बदल देगा और इससे काम की स्पीड बढ़ेगी। लेकिन इतिहास गवाह है कि जब भी कोई नई टेक्नोलॉजी आती है, तो लेबर मार्केट खुद को उसके हिसाब से ढाल लेता है और नए तरह के काम सामने आते हैं।

    आपके लिए सलाह: अगर आप एआई के इस दौर में सुरक्षित रहना चाहते हैं, तो नई स्किल्स सीखते रहें। अगर इंसान अपनी स्किल्स को अपग्रेड करता रहेगा, तो एआई उसकी नौकरी खाने के बजाय उसका सबसे अच्छा असिस्टेंट साबित होगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें