Wikipedia ने बनाई नई आचार संहिता, गलत सूचनाओं पर कसेगी नकेल

इंटरनेट की दुनिया के एनसाइक्लोपीडिया के रूप में पहचान बना चुकी साइट विकिपीडिया (Wikipedia) ने गलत सूचनाओं, आपत्तिजनक आर्टिकल पर रोक लगाने के लिए एक यूनिवर्सल कोड ऑफ कंडक्ट (सार्वभौमिक आचार संहिता) तैयार किया है। नई आचार संहिता को विकिमीडिया फाउंडेशन (Wikimedia Foundation) ने जारी किया है। बता दें कि विकिमीडिया फाउंडेशन ही विकिपीडिया को चलाती है। नई पॉलिसी को लेकर फाउंडेशन ने कहा है कि नई नीति का उद्देश्य प्लेटफॉर्म पर कंटेंट में हेरफेर, गलत सूचनाओं और अब्यूज को रोकना है।
नई आचार संहिता को लेकर फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैथरीन मेहर ने अपने एक बयान में कहा, 'नए इंटरनेट युग के लिए हमारी नई आचार संहिता तैयार की गई है। इस संहिता के जरिए हम अपने प्लेटफॉर्म को सकारात्मक और सुरक्षित बनाना चाहते हैं।'
आचार संहिता को लेकर कंपनी का कहना है कि यह उत्पीड़न, शक्ति के दुरुपयोग और तथ्यों में हेरफेर करने के जानबूझकर किए गए प्रयासों से निपटने के लिए हमारे प्रोजेक्ट का एक अहम हिस्सा होगा। 1,600 शब्दों वाली इस आचार संहिता को भी विकिपीडिया से जुड़े 1,500 लोगों ने तैयार किया है।
नई आचार संहिता को 30 भाषाओं में तैयार किया गया है। विकिपीडिया की यह आचार संहिता गलत सूचनाओं और एकाधिकारों को लेकर इंटरनेट कंपनियों पर बनाए जा रहे दबाव का ही एक हिस्सा है। बता दें कि विकिपीडिया ने 15 जनवरी को ही अपने 20 साल पूरे किए हैं। 20 साल का जश्न के तौर पर कंपनी ने वेबसाइट 20.wikipedia.org को लॉन्च किया है।
विकिपीडिया दुनिया की 300 भाषाओं में उपलब्ध है और लगभग 2 लाख 80 हजार कंटेंट प्रोवाइडर/एडिटर इससे जुड़े हैं।विकिपीडिया के उपयोग की दृष्टि से भारत दुनिया में पांचवे स्थान पर है। भारत से उन्हें प्रतिमाह 75 करोड़ पेज व्यू प्राप्त होते हैं। विकिपीडिया दुनिया की शीर्ष 15 वेबसाइटों में शामिल है।
- हाई कोर्ट का ट्राई को आदेश, कड़ाई से लागू हों अनचाहे मैसेज और कॉल के खिलाफ कानून
- Instagram में आया कमाल का फीचर, डिलीट हुए पोस्ट भी री-स्टोर कर सकेंगे यूजर्स
- किसानों के नरसंहार वाले हैशटैग चला रहे अकाउंट हुए फिर से एक्टिव, सरकार ने Twitter को भेजा नोटिस
- EVM ENLAPPOWER REVIEW: कैसा है देश का पहला लैपटॉप चार्ज करने वाला पावरबैंक?