25 साल का हुआ विकिपीडिया: इंटरनेट का सबसे बड़ा ज्ञान भंडार, जानिए इसकी पूरी कहानी
Wikipedia 25th Anniversary:
दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन जानकारी वेबसाइट Wikipedia ने अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। करोड़ों वॉलंटियर्स की मदद से चलने वाला यह प्लेटफॉर्म आज इंटरनेट का अहम हिस्सा बन चुका है और हर महीने अरबों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।

दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया, विकिपीडिया (Wikipedia) ने 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर इसे चलाने वाली संस्था विकिमीडिया फाउंडेशन ने खास अभियान शुरू किया है, जिसमें विकिपीडिया की 25 साल का सफर और इसे बनाने वाले लाखों वॉलंटियर्स के योगदान को याद किया जा रहा है।
'न्यूपीडिया' की नाकामी से हुआ जन्म
विकिपीडिया से पहले जिमी वेल्स और लैरी सेंगर ने 'न्यूपीडिया' (Nupedia) नाम का एक प्रोजेक्ट शुरू किया था। इसमें केवल एक्सपर्ट्स ही लेख लिख सकते थे और रिव्यू प्रक्रिया इतनी जटिल थी कि एक साल में केवल 12 लेख ही तैयार हो पाए। इस धीमी रफ्तार को देखते हुए जिमी और लैरी ने कुछ नया करने का सोचा।
सेंगर ने सुझाव दिया कि क्यों न ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया जाए जहां कोई भी व्यक्ति लेख लिखने के साथ ही उसमें सुधार कर सके। यहीं से 15 जनवरी 2001 को विकिपीडिया की शुरुआत हुई।

क्या है विकिपीडिया का मतलब?
दरअसल, विकिपीडिया दो शब्दों- विकि (Wiki) और इनसाइक्लोपीडिया (Encyclopedia) से मिलकर बना शब्द है। इसमें 'विकि' का मतलब है जो चीज 'जल्दी' मिल जाए और 'इनसाइक्लोपीडिया' यानी ज्ञानकोश। इन दोनों शब्दों को मिलाकर बना 'विकिपीडिया', जिसका मतलब है तुरंत जानकारी देने वाला इनसाइक्लोपीडिया।

विज्ञापनों से कोसों दूर
विकिपीडिया दुनिया की उन गिनी-चुनी टॉप वेबसाइट्स में से है जहां कोई विज्ञापन नहीं आता। अगर विकिपीडिया विज्ञापन देना शुरू कर दे, तो वह अरबों डॉलर कमा सकता है, लेकिन यह आज भी केवल लोगों के दान पर चलता है। आज इसमें 300 से अधिक भाषाओं में 6 करोड़ से ज्यादा लेख मौजूद हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसकी कुछ भाषाएं ऐसी भी हैं जो अब विलुप्त होने की कगार पर हैं, लेकिन विकिपीडिया उन्हें सहेजने का काम कर रहा है।
- सावधान: 350 करोड़ Chrome यूजर्स पर बड़ा खतरा; Google ने जारी किया इमरजेंसी अलर्ट, तुरंत करें ये काम
- Instagram: मेटा पढ़ सकेगा आपके निजी मैसेज? जानें क्यों Instagram ने किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का एलान
- Price Hike: लैपटॉप-डेस्कटॉप खरीदना होगा महंगा! इस साल 35% तक महंगे हो सकते हैं गैजेट्स
- Induction Cooktop: इंडक्शन चूल्हें पर पानी गिरने से क्या वाकई करंट लगता है? जानिए क्या है सच