विकिकॉन्फ्रेंस इंडिया 2023 का हैदराबाद में हुआ सफल आयोजन, 200 वॉलंटियर्स हुए शामिल
2016 के बाद यह विकिमीडिया योगदानकर्ताओं की पहली बड़ी बैठक थी जिसमें भारत, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका के प्रतिभागी शामिल हुए। WCI 2023 साझेदारी को मजबूत करने के विषय पर केंद्रित था। इसमें सपोर्ट सिस्टम और क्रॉस-लर्निंग को लेकर गंभीर चर्चा हुई।

विस्तार
विकिकॉन्फ्रेंस इंडिया 2023 (WCI 2023) का सफल आयोजन हैदराबाद में 28-30 अप्रैल के बीच संपन्न हो गया है। यह विकिपीडिया और अन्य विकिमीडिया परियोजनाओं में भारतीय और दक्षिण एशियाई योगदानकर्ताओं का एक प्रमुख सामुदायिक सम्मेलन था जिसमें करीब 200 लोग शामिल हुए थे। 2016 के बाद यह विकिमीडिया योगदानकर्ताओं की पहली बड़ी बैठक थी जिसमें भारत, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका के प्रतिभागी शामिल हुए। WCI 2023 साझेदारी को मजबूत करने के विषय पर केंद्रित था। इसमें सपोर्ट सिस्टम और क्रॉस-लर्निंग को लेकर गंभीर चर्चा हुई।
विकिपीडिया दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन इनसाइक्लोपीडिया है और सबसे अधिक देखी जाने वाली वेबसाइटों में से एक है। भारतीय वॉलंटियर्स इस वेबसाइट के लिए बेहद ही खास हैं। पूरे भारत में बोली जाने वाली 24 भाषाओं में विकिपीडिया उपलब्ध है जिसके लिए ये वॉलंटियर्स कंटेंट उपलब्ध कराते हैं।
भारतीय वॉलंटियर्स विकिमीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म जैसे विकिमीडिया कॉमन्स, विकिसोर्स और विकिडेटा के लिए भी योगदान करते हैं और विकिमीडिया वेबसाइटों पर टेक्नोलॉजी के विकास और सुविधाओं को बेहतर बनाने में भी मदद करते हैं। भारत में पाठक विकिपीडिया और अन्य विकिमीडिया परियोजनाओं पर हर महीने 797 मिलियन से अधिक बार जाते हैं, जो किसी भी देश से देखे जाने की पांचवीं सबसे बड़ी संख्या है। Wikimedia के लिए भारत एक सबसे बड़ा मार्केट है और अपने यूजर्स को बढ़ाने के लिए Wikimedia लगातार प्रयास कर रही है।
विकिमीडिया फाउंडेशन के सीईओ के डिप्टी लीजा सेट्ज-ग्रुवेल ने कहा कि विकिकॉन्फ्रेंस इंडिया हमारे स्थानीय समुदायों तक फ्री नॉलेज की पहुंच बढ़ाने में उपलब्धियों का जश्न मनाने का एक अवसर है। इस सम्मेलन में पैनल डिस्कशन, वर्कशॉप, प्रोजेक्ट शोकेस और लर्निंग सेशन का आयोजन भी हुआ। यह आयोजन आईआईआईटी-हैदराबाद और तेलंगाना सरकार के भाषा और संस्कृति विभाग द्वारा संपन्न हुआ।
- iOS 16.4.1 के लिए एपल ने जारी किया रैपिड सिक्योरिटी अपडेट, तुरंत करें अपने आईफोन को अपडेट
- IBM इंसानों की करेगा छुट्टी, 7,800 नौकरियां होंगी AI के हवाले, CEO ने दिए संकेत
- ChatGPT Ban: सैमसंग ने कर्मचारियों के लिए ChatGPT के इस्तेमाल पर लगाई रोक, संवेदनशील कोड लीक के बाद लिया फैसला
- Google Pixel 7A की भारत में लॉन्चिंग तारीख कंफर्म, फ्लिपकार्ट से होगी बिक्री