WiFi Hack: राउटर पर एल्युमिनियम फॉइल लगाने से पहले जान लें यह बात, कहीं फायदे के चक्कर में न हो जाए नुकसान
Does aluminum foil increase WiFi speed:
सोशल मीडिया पर अक्सर देसी जुगाड़ के नाम पर कई तरह के दावे किए जाते हैं, जिनमें से एक सबसे चर्चित है राउटर पर एल्युमिनियम फॉइल लगाना। लोग दावा करते हैं कि इससे इंटरनेट की स्पीड रॉकेट जैसी हो जाती है, लेकिन क्या वास्तव में एक रसोई में इस्तेमाल होने वाली फॉइल आपके हाई-टेक राउटर को सुपरचार्ज कर सकती है? जानिए इसके बारे में..

विस्तार
WiFi signal booster myth
: इंटरनेट पर इन दिनों राउटर के पीछे सिल्वर फॉइल लगाने के वीडियो की बाढ़ आई हुई है। वैज्ञानिक तौर पर यह भले ही मुमकिन लगे, लेकिन हकीकत में यह हैक आपके घर के वाईफाई कनेक्शन को सुधारने के बजाय बिगाड़ सकता है। एल्युमिनियम फॉइल वाईफाई सिग्नल्स (रेडियो तरंगों) को रिफ्लेक्ट जरूर करती है, लेकिन घरेलू इस्तेमाल में यह हैक व्यावहारिक नहीं माना जाताहै। यह सिग्नल को एक दिशा में थोड़ा बढ़ा सकता है, लेकिन घर के बाकी हिस्सों में डेड जोन, जहां सिग्नल न पहुंचे वह जगह बना देता है। असल में, बेहतर इंटरनेट के लिए फॉइल नहीं, बल्कि राउटर की सही दिशा और अपडेटेड हार्डवेयर जरूरी हैं।
यह विचार कहां से आया?
हालांकि यह आइडिया पूरी तरह गलत नहीं है। वाईफाई सिग्नल्स रोशनी की तरह व्यवहार करते हैं। चूंकि एल्युमिनियम एक रिफ्लेक्टिव धातु है, इसलिए थ्योरी कहती है कि अगर आप राउटर के पीछे एक पैराबोलिक (घुमावदार) रिफ्लेक्टर लगाएं, तो सिग्नल बिखरने के बजाय एक खास दिशा में केंद्रित हो जाएंगे।
हकीकत में क्यों फेल है यह हैक?
- असंगत कवरेज में लगाने पर लिविंग रूम में सिग्नल बढ़ सकता है, लेकिन बेडरूम या किचन में इंटरनेट पूरी तरह गायब हो सकता है।
- इंटरफेरेंस में फॉइल से टकराकर वापस आने वाली लहरें (रिफ्लेक्शन) ओरिजिनल सिग्नल्स के साथ टकराती हैं, जिससे इंटरनेट की स्थिरता खत्म हो जाती है।
- पैराबोलिक शेप: मामूली सुधार के लिए फॉइल का आकार बिल्कुल सटीक होना चाहिए, जो हाथ से बनाना लगभग नामुमकिन है।
अक्सर लोग जब फॉइल लगाते हैं, तो अनजाने में राउटर को रीस्टार्ट कर देते हैं या उसकी जगह थोड़ी बदल देते हैं। सुधार इन वजहों से होता है, न कि एल्युमिनियम फॉइल के असर से।
How to improve WiFi coverage at home: वाईफाई स्पीड बढ़ाने के तरीके
अगर आप सच में अपनी वाईफाई की स्पीड बढ़ाना चाहते हैं तो इन प्रमाणिक तरीकों को जरूर अपनाएं...राउटर की लोकेशन: इसे घर के बीचोबीच और किसी ऊंची जगह पर लगाएं, जैसे अलमारी के ऊपर।फर्मवेयर अपडेट: राउटर की सेटिंग्स में जाकर उसका सॉफ्टवेयर अपडेट करें, इससे बग्स ठीक होते हैं।इंटरफेरेंस कम करें:माइक्रोवेव, कॉर्डलेस फोन और इलेक्ट्रॉनिक सामान से राउटर को दूर रखें।Wi-Fi 6 का उपयोग:अगर आपके पास बहुत सारे डिवाइस हैं, तो पुराने राउटर को आधुनिक Wi-Fi 6 या मेश सिस्टम से बदलें।वायर्ड कनेक्शन: गेमिंग या 4K स्ट्रीमिंग के लिए वाईफाई के बजाय LAN केबल का इस्तेमाल करें।