सिर्फ 1 रुपये में 1GB डाटा, यह कंपनी दे रही है जियो से भी बड़ा ऑफर

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 24 Jan 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
Wifi Dabba offers 1GB Data At Rs 1 all you need to know
Mobile user

    रिलायंस जियो को सस्ते डाटा के लिए जाना जाता है, लेकिन अब एक और कंपनी बाजार में अपने नए धमाकेदार प्लान लेकर आई है। बंगलूरू की एक कंपनी अब सिर्फ 1 रुपये में एक जीबी डाटा दे रही है। जियो को कड़ी टक्कर देने वाली इस कंपनी का नाम Wifi Dabba है जो साल 2017 से सेवा दे रही है। आइए विस्तार से जानते हैं इस प्लान के बारे में...

    पहले 20 रुपये में मिलता था 1 जीबी डाटा

    Wifi Dabba
    Wifi Dabba

    बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक Wifi Dabba पर अब एक रुपये में एक जीबी डाटा मिल रहा है, लेकिन आपको बताते चलें कि साल 2017 में कंपनी 20 रुपये में एक जीबी डाटा दे रही थी। कंपनी के पास तीन प्लान हैं। पहला प्लान दो रुपये का है जिसमें 1 जीबी डाटा मिलेगा, 10 रुपये के प्लान में 5 जीबी डाटा और 20 रुपये के प्लान में 10 जीबी डाटा मिलेगा। सभी प्लान की वैधता 24 घंटे की होगी। बता दें कि कंपनी के डाटा प्लान की औसत कीमत एक रुपये प्रति जीबी है।

    विज्ञापन

    आखिर  Wifi Dabba कैसे दे रही है इतना सस्ता डाटा?

    Wifi Dabba
    Wifi Dabba - फोटो : Wifi Dabba

    Wifi Dabba ने चाय और लोकल दुकानों पर अपना वाई-फाई राउटर इंस्टॉल किया है। कंपनी के इस कॉन्सेप्ट का नाम सुपरनॉड्स है। इस सुपरनोड्स के जरिए 20 किलोमीटर तक 100 जीबी प्रति सेकेंड की दर से इंटरनेट की सुविधा दी जा सकती है। कंपनी ने अपने राउटर के लिए Dabba नाम से ऑपरेटिंग सिस्टम भी तैयार किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी अपने इस प्रोजेक्ट को अब अपार्टमेंट और सोसाइट तक ले जाने के बारे में प्लान कर रही है। कंपनी ने वाई-फाई के लिए कोई केबल नहीं बिछाया है और ना ही सरकार से स्पेक्ट्रम खरीदा है। ऐसे में कंपनी को सिर्फ राउटर का खर्च ही आ रहा है जिस वजह से डाटा सस्ता मिल रहा है। कंपनी ने सस्ते डाटा के लिए अपना खुद का नेटवर्क सिस्टम तैयार किया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें