Wi-Fi 8 की टेस्टिंग शुरू: इंटरनेट की रफ्तार में आएगा बड़ा बदलाव, जानें कब तक मिलेगा नया Wi-Fi स्टैंडर्ड

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 27 Oct 2025 09:33 AM IST
सार

इंटरनेट की दुनिया में अब एक नई तकनीक आने वाली है, जो हमारी ऑनलाइन स्पीड और कनेक्टिविटी को पूरी तरह बदल सकती है। TP-Link ने Qualcomm के साथ मिलकर Wi-Fi 8 तकनीक की सफल टेस्टिंग की है, जो मौजूदा Wi-Fi 7 से कई गुना तेज और भरोसेमंद होगी।

विज्ञापन
wi fi 8 testing tp link qualcomm next gen wireless technology
WiFi 8 - फोटो : AI

    विस्तार

    दुनिया भर में इंटरनेट की स्पीड और कनेक्टिविटी को नई दिशा देने वाली तकनीक Wi-Fi 8 अब हकीकत बनने के करीब पहुंच चुकी है। TP-Link USA ने अगली पीढ़ी की Wi-Fi 8 तकनीक की सफल टेस्टिंग की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि Qualcomm और अन्य टेक कंपनियों के साथ मिलकर उन्होंने शुरुआती प्रोटोटाइप डिवाइस के जरिए डेटा भेजने और प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। इस ट्रायल के बाद यह साफ हो गया है कि Wi-Fi 8 अब सिर्फ एक कॉन्सेप्ट नहीं, बल्कि आने वाले कुछ वर्षों में हमारी डिजिटल लाइफ का अहम हिस्सा बनने जा रहा है।

    क्या है Wi-Fi 8 टेक्नोलॉजी?

    Wi-Fi 8 तकनीक को IEEE802.11 के अल्ट्रा हाई रिलायबिलिटी (UHR) प्रोजेक्ट के तहत विकसित किया जा रहा है। जहां पहले के Wi-Fi वर्जन स्पीड पर ज्यादा फोकस करते थे, वहीं Wi-Fi 8 को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह बेहतर स्थिरता, भरोसेमंद कनेक्शन और वायर जैसी रफ्तार दे सके। Qualcomm का कहना है कि यह तकनीक उन जगहों के लिए खासतौर पर तैयार की गई है, जहां नेटवर्क की स्थिरता बेहद जरूरी होती है, जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम्स, रोबोटिक्स, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और हाई-डेटा प्रोसेसिंग वाले एप्लिकेशन।

    विज्ञापन
    WiFi 8
    WiFi 8 - फोटो : AI

    Wi-Fi 7 से कितना बेहतर होगा Wi-Fi 8?

    Wi-Fi 8 को मौजूदा Wi-Fi 7 से कहीं अधिक एडवांस माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें कमजोर सिग्नल वाले इलाकों में 25% तक तेज इंटरनेट स्पीड मिलेगी। लेटेंसी में भी करीब 25% की कमी आएगी, जिससे गेमिंग, वीडियो कॉल और लाइव स्ट्रीमिंग अनुभव और भी स्मूथ होगा। इसके अलावा, नेटवर्क बदलने पर कनेक्शन ड्रॉप नहीं होगा और ऊर्जा की खपत भी कम होगी। साथ ही, डिवाइस-टू-डिवाइस कनेक्शन और अधिक मजबूत होगा। इन सभी सुधारों के साथ Wi-Fi 8 न केवल तेज बल्कि ज्यादा भरोसेमंद और स्थिर कनेक्टिविटी देने में सक्षम होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कब तक मिल सकेगा Wi-Fi 8?

    फिलहाल Wi-Fi 8 तकनीक विकास और टेस्टिंग के शुरुआती चरण में है। यह IEEE की 802.11bn टास्क ग्रुप के तहत स्टैंडर्डाइज की जा रही है, जिसमें TP-Link और Qualcomm जैसी कंपनियां मिलकर काम कर रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, IEEE 802.11 वर्किंग ग्रुप द्वारा Wi-Fi 8 को अंतिम मंजूरी 2028 तक मिलने की संभावना है। इसका मतलब है कि 2028 के बाद Wi-Fi 8 आधारित राउटर्स और डिवाइस बाजार में देखने को मिल सकते हैं। TP-Link की यह शुरुआती टेस्टिंग प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट के तौर पर की गई है ताकि अन्य कंपनियां भी इस दिशा में अपने प्रोडक्ट तैयार कर सकें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें