WhatsApp: अब सुरक्षा होगी और मजबूत, लॉग इन के लिए होगा डबल वेरिफिकेशन, Undo का भी होगा ऑप्शन

निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनिर्मल कांत
Sat, 04 Jun 2022 11:02 PM IST
सार

वॉट्सऐप डबल वेरिफिकेशन कोड के साथ लॉग इन प्रोसेस को मजबूत करना चाहता है जिससे अकाउंट समेत पर्सनल डिटेल के दुरुपयोग को रोका जा सके।

विज्ञापन
WhatsApps security will now more stronger double verification code for log in Undo will also be an option
whatsapp new - फोटो : istock

    विस्तार

    वॉट्सऐप को एसएमएस की तरह ही मैसेजिंग के लिए शुरू किया गया था लेकिन समय-समय पर इसमें नए फीचर्स जुड़ते गए। इससे अब टेक्स्ट के अलावा फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट्स, लोकेशन आदि भेजे जा सकते हैं। यही नहीं इससे अपने परिचितों को आप पैसे भी भेज सकते हैं। ऐसे में वॉट्सऐप अब लॉग इन प्रोसेस को ज्यादा सुरक्षित करने के लिए काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉट्सऐप अकाउंट में लॉग इन करते समय सुरक्षा की एक अतिरिक्त लेयर जोड़ने के लिए काम कर रहा है। यह नया फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। आइए विस्तार से जानते हैं यह नया फीचर कैसे काम करेगा-

    दरअसल वॉट्सऐप ट्रैकर WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अब यूजर को अकाउंट लॉग इन करने के लिए डबल वेरिफिकेशन कोड मिलेगा। वॉट्सऐप अब यूजर्स की सुरक्षा में सुधार के लिए एक और फीचर डेवलप कर रही है, जो डबल-वेरिफिकेशन कोड मांग रहा है। जब बीटा टेस्टर्स के लिए फीचर जारी किया जाएगा तो खिसी अन्य डिवाइस से वॉट्सऐप अकाउंट में लॉग इन करने के किसी भी सफल प्रयास के लिए पुष्टि करने के लिए एक एडिशनल वेरिफिकेशन कोड की आवश्यकता होगी।

    विज्ञापन

    रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा ऑटोमैटिक कोड

    वॉट्सऐप डबल वेरिफिकेशन कोड के साथ लॉग इन प्रोसेस को मजबूत करना चाहता है जिससे अकाउंट समेत पर्सनल डिटेल के दुरुपयोग को रोका जा सके। जब भी आप नए फोन से वॉट्सऐप में लॉग इन करते हैं तो चैट को लोड और बैकअप करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर छह अंकों का ऑटोमैटिक कोड भेजा जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    दूसरा करेगा लॉग इन तो करेगा अलर्ट

    रिपोर्ट के मुताबिक, 'जब वॉट्सऐप अकाउंट में लॉग इन करने का पहला प्रयास सफल होता है तो प्रोसेस को पूरा करने के लिए एक और 6 अंक के कोड की आवश्यकता होगी। ऐसे में फोन नंबर के मालिक को उनके अकाउंट में लॉग इन करने के प्रयास के बारे में अलर्ट करने के लिए एक और मैजेज भेजा जाता है। इस स्थिति में यूजर को वॉट्सऐप से पता चल जाएगा कि कोई उनके अकाउंट में लॉग इन करने का प्रयास कर रहा है और वे प्रोसेस को पूरा करने के लिए दूसरा वेरिफिकेशन कोड शेयर नहीं करेंगे।'

    डबल वेरिफिकेशन लॉग इन वाला पहला मैसेजिंग ऐप

    फिलहाल यह प्रोसेस अभी डेवलपमेंट फेज में बताई जा रही है। अगर इसे लागू किया जाता है तो वॉट्सऐप डबल वेरिफिकेशन लॉग इन प्रोसेस का उपयोग करने वाला पहला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप होगा।

    Undo का होगा ऑप्शन

    WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके अलावा वॉट्सऐप यूजर्स के लिए Undo का ऑप्शन भी लेकर आ रहा है। यह यूजर्स को गलती से भेजे गए मैसेज को हटाने का विकल्प देगा। वॉट्सऐप पर जल्द Undo का बटन स्क्रीन के निचले सिरे की ओर पॉप अप होगा। रिपोर्ट के मुताबिक जब एक यूजर Delete For Me ऑप्शन पर टैप करेगा तो वॉट्सऐप में नीचे की तरफ Undo का विकल्प आ जाएगा। यह फीचर उसी तरह काम करेगा जैसे जीमेल पर काम करता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें