WhatsApp में आ रहा बड़ा अपडेट, एक ही स्क्रीन पर कई लोगों से एक साथ कर सकेंगे चैटिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 02 May 2023 10:43 AM IST
सार

नए फीचर को साइड-बाय-साइड मोड नाम दिया गया है। इस मोड में सिंगल स्क्रीन पर कई चैट को एक साथ ओपन किया जा सकेगा। आमतौर पर एक चैट ओपन होने पर दूसरी चैट विंडो नहीं खुल सकती है। यह एक तरह से स्पिलिट स्क्रीन जैसा ही होगा।

विज्ञापन
WhatsApp Testing New Side By Side View Feature on Android Tablets
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    WhatsApp अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है। WhatsApp के इस नए अपडेट के आने के बाद यूजर्स एक साथ कई चैट को देख सकेंगे और चैटिंग कर सकेंगे। WhatsApp का नया अपडेट व्हाट्सएप वेब पर आने वाला है। इसके अलावा इसे टैब के लिए भी जारी किया जा सकता है। WhatsApp के इस मल्टी विंडो चैट फीचर की टेस्टिंग फिलहाल बीटा यूजर्स के साथ हो रही है।

    व्हाट्सएप के इस नए फीचर की जानकारी WABetaInfo ने दी है। नए फीचर को साइड-बाय-साइड मोड नाम दिया गया है। इस मोड में सिंगल स्क्रीन पर कई चैट को एक साथ ओपन किया जा सकेगा। आमतौर पर एक चैट ओपन होने पर दूसरी चैट विंडो नहीं खुल सकती है। यह एक तरह से स्पिलिट स्क्रीन जैसा ही होगा।

    विज्ञापन

    यह उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है जो एक साथ कई लोगों से चैट करते हैं। वाबीटाइन्फो ने नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर करता है। इस फीचर को कभी भी ऑन और ऑफ किया जा सकता है। इसके लिए व्हाट्सएप एप में एक सेटिंग करनी होगी। सेटिंग के लिए चैट सेटिंग में जाकर Side-by-side views के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नए फीचर की टेस्टिंग फिलहाल व्हाट्सएप बीटा एंड्रॉयड 2.23.9.20 वर्जन इतना पर हो रही है। इसका फाइनल अपडेट कब आएगा, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि WhatsApp ने हाल ही में चार डिवाइस लिंक का अपडेट जारी किया है जिसके बाद सिर्फ क्यूआर कोड को स्कैन करके चार अलग-अलग फोन में एक ही अकाउंट को इस्तेमाल किया जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें