WhatsApp Privacy: कंपनी ने किया बड़ा एलान, 15 मई के बाद भी डिलीट नहीं होगा अकाउंट

योगेश साहू
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीयोगेश साहू
Sat, 08 May 2021 09:36 AM IST
सार

व्हॉट्सएप ने नई प्राइवेसी पॉलिसी के बारे में बताते हुए कहा था कि सभी यूजर्स को 8 फरवरी तक इसे स्वीकार करना ही होगा। ऐसा न करने पर उपयोगकर्ताओं का खाता डिलीट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
whatsapp scraps may 15 deadline for accepting privacy policy says no ones account will be deleted
WhatsApp Privacy - फोटो : WhatsApp

    व्हाट्सएप के उपयोगकर्ताओं के लिए एक राहत की खबर है। अब कंपनी की नई नीति के तहत प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करने पर भी 15 मई के बाद उपयोगकर्ताओं का खाता डिलीट नहीं होगा। सोशल मीडिया कंपनी की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इस पर कंपनी ने रोक लगाते हुए अब यह राहत दी है। कंपनी ने कहा कि वह आने वाले दिनों में कुछ और हफ्तों तक उपयोगकर्ताओं के लिए नए रिमाइंडर जारी करेगी।

    सांकेतिक तस्वीर
    सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

    दरअसल, वॉट्सएप के प्राइवेसी पॉलिसी के फैसले के बाद इसका स्वामित्व रखने वाली कंपनी फेसबुक को काफी विरोध का सामना करना पड़ा है। इसके कारण कई उपयोगकर्ता दूसरे प्लेटफार्म पर जा रहे हैं। ऐसे में कंपनी का नया फैसला थोड़ी राहत देने वाला है।

    whatsapp privacy policy Delhi HC
    whatsapp privacy policy Delhi HC - फोटो : amarujala

    हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायालय ने व्हाट्सएप की नई गोपनीयता नीति के खिलाफ दायर एक जनहित याचिका पर केंद्र सरकार और सोशल मीडिया मंचों - फेसबुक एवं व्हाट्सएप से जवाब मांगा है। मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने केंद्र, फेसबुक और व्हाट्सएप को नोटिस जारी कर 13 मई तक याचिका पर अपना पक्ष रखने को कहा है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें