व्हाट्सएप ने भारत में शुरू किया अपना ब्रांड अभियान ‘इट्स बिटवीन यू’, जानिए इसकी खासियत

संजीव कुमार झा
टेक डेस्क, अमर उजालासंजीव कुमार झा
Sun, 05 Jul 2020 07:06 AM IST
विज्ञापन
whatsapp rolls out its between you brand campaign
प्रतीकात्मक तस्वीर

    मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने भारत में ब्रांड अभियान ‘इट्स बिटवीन यू’ शुरू किया है। अमेरिकी कंपनी ने शनिवार को कहा, इसके जरिये वह बताएगी कि कैसे भारतीय सुरक्षित तरीके से संवाद करने के लिए फेसबुक के स्वामित्व वाले इस प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहे हैं।

    इस अभियान के लिए बॉलीवुड निर्देशक गौरी शिंदे और विज्ञापन एजेंसी बीबीडीओ इंडिया की सेवाएं ली गई हैं। इसके तहत व्हाट्सएप दो विज्ञापन बनाएगी, जिसमें दिखाया जाएगा कि कैसे उसके संदेश भेजने, वीडियो कॉल करने या वॉयस संदेश भेजने के फीचर्स लोगों को एक-दूसरे से जोड़ते हैं।

    विज्ञापन

    भारत में व्हाट्सएप यूजर्स की संख्या 40 करोड़ से अधिक है और यह उसके सबसे बड़े बाजारों में से एक है। फेसबुक इंडिया के निदेशक (विपणन) अविनाश पंत ने बताया कि इसके जरिये ऐसी सच्ची कहानियां बताई जाएंगी कि कैसे भारतीय रोज नजदीकी लोगों के साथ व्हाट्सएप के जरिये संपर्क में रहते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें