WhatsApp ने पेश किया बड़ा फीचर, अब शेयर कर पाएंगे अपनी Live Location

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Wed, 18 Oct 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp Messenger Introduces Live Location Sharing Features for its User
WhatsApp Messenger - फोटो : WhatsApp Messenger

    दुनिया की सबसे बड़ी मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए नया Live Location शेयरिंग फीचर पेश किया है। यूं तो आप व्हॉट्सऐप पर पहले भी अपनी वर्तमान लोकेशन भेज सकते थे, लेकिन वह लाइव अपडेट नहीं होती थी। अब नए फीचर्स के जरिए आप किसी को भी अपनी लाइव लोकेशन भेज सकते हैं, जो लगातार आपकी लोकेशन के बारे में दोस्त को बताता रहेगा।

    पढ़ें: WhatsApp नंबर बदलने पर दोस्तों को नहीं पड़ेगा बताना, खुद ही जाएगा मैसेज

    विज्ञापन

    हालांकि ऐसा नहीं है कि एक बार शेयर करने पर यह हमेशा आपकी लोकेशन बताता रहेगा। यह फीचर थोड़ी देर ही काम करेगा, जिसके बाद अगर आप फिर से लाइव लोकेशन बताना चाहते हैं तो आपको फिर से शेयर करनी होगी। व्हॉट्सऐप के मुताबिक, आप किसी को भी चैट या ग्रुप में अपनी लाइव लोकेशन भेज सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऐसे काम करता है ये फीचर

    Whatsapp trick
    Whatsapp trick

    इसके लिए आपको व्हॉट्सऐप चैट में जाकर Attach आइकन पर क्लिक करना होगा। यहां लोकेशन शेयर करते हुए आपसे समय सीमा पूछी जाएगी। समय सीमा में 15 मिनट, 1 घंटा और 8 घंटा के तीन विकल्प दिए जाएंगे। हालांकि यह नया फीचर व्हॉट्सऐप के नए अपडेट के साथ दिया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें