GTA6 के रंग में रंगा व्हाट्सएप: बायो बदला तो फाउंडर ने भी पूछा WhatUp everyone, वाइस सिटी से मिला मजेदार जवाब
सार
- व्हाट्सएप ने लिखा 'WhatUp Everyone?'
- GTA 6 के काल्पनिक एप WhatUp से जुड़ा अंदाज।
- कुनाल शाह ने पूछा- WhatUp?
- व्हाट्सएप ने Vice City का जिक्र किया।

विस्तार
GTA 6 का क्रेज अब गेमिंग की दुनिया के साथ-साथ सोशल मीडिया अकांउट तक भी पहुंच गया है। व्हाट्सएप ने खुद गेम में दिखने वाले काल्पनिक मैसेजिंग एप का जिक्र करते हुए अपने अंदाज में यूजर्स का ध्यान खींचा है। कंपनी ने सोशल मीडिया बायो में 'WhatUp everyone?' लिख दिया है। इस पर कंपनी के फाउंडर कुनाल शाह ने भी मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए पूछा- 'WhatUp?' इसके जवाब में WhatsApp ने Vice City का जिक्र कर दिया। कंपनी और कुनाल शाह के बीच हुई इस छोटी-सी बातचीत ने GTA 6 के फैंस के बीच चर्चा बढ़ा दी है।
व्हाट्सएप ने बदला बायो, लिखा- WhatUp everyone?
GTA 6 में व्हाट्सएप की तरह काम करने वाला एक काल्पनिक मैसेजिंग एप WhatUp देखने को मिलता है। इसी से जुड़ते हुए व्हाट्सएप ने अपने सोशल मीडिया बायो में 'WhatUp everyone?' लिख दिया है। WhatUp नाम और उसका अंदाज सीधे तौर पर WhatsApp की याद दिलाता है।
कुनाल शाह ने पूछा- WhatUp?
जीटीए 6 में कई एप्स के नाम हैं काल्पनिक
- WhatUp: व्हाट्सएप से मिलता-जुलता मैसेजिंग एप।
- Sahara: अमेजन से मिलता-जुलता नाम।
- RydeMe: उबर और Lyft जैसी राइड सेवा।
- BuckMe: कैश एप से प्रेरित नाम।
- SnapMatic: इंस्टाग्राम जैसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म।
- इस तरह GTA 6 के काल्पनिक एप्स और असली दुनिया के ब्रांड के बीच समानता गेम को लेकर सोशल मीडिया पर होने वाली चर्चाओं को भी दिलचस्प बना रही है(