पेगासस स्पाईवेयर से डाटा हैकिंग के आरोपों को व्हाट्सएप ने सुप्रीम कोर्ट में नकारा
विज्ञापन

सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक के स्वामित्व वाली इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में उन आरोपों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि इसका डाटा इस्रायली स्पाईवेयर पेगासस से हैक किया जा सकता है। इस मामले में निजता के हनन पर पिछले साल खासा हंगामा मचा था। यह दावे भी किए गए थे कि कुछ भारतीय पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता दुनियाभर के उन लोगों में शामिल थे जिनकी जासूसी की जा रही थी।