Tech News: WhatsApp में आए कई सारे फीचर्स, एक्सपेरियंस होगा दोगुना, ऐसे करें इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 14 Jun 2024 11:10 AM IST
सार

WhatsApp के यूजर्स अब वीडियो कॉलिंग के दौरान ऑडियो के साथ स्क्रीन शेयर कर सकते हैं। पहले स्क्रीन शेयर की सुविधा थी लेकिन स्क्रीन शेयर के साथ स्क्रीन ऑडियो शेयर की सुविधा नहीं थी।

विज्ञापन
WhatsApp announces 3 major features Allows 32 users on video call and screen sharing with audio
whatsapp - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    WhatsApp आज दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप है। ऑफिस से लेकर पर्सनल दोनों तौर पर लोग WhatsApp का इस्तेमाल कर रहे हैं। साल 2015 में लॉन्चिंग के बाद से WhatsApp ने कम्युनिकेशन का तरीका बदल दिया है। कंपनी इसमें लगातार सुधार भी कर रही है। पिछले 9 साल में WhatsApp में कई सारे महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। अब कंपनी ने फिर से एक साथ कई सारे फीचर्स रिलीज कए हैं जिन्हें जानने के बाद आपके WhatsApp का एक्सपेरियंस दोगुना हो जाएगा। आइए जानते हैं...

    WhatsApp लंबे समय से इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा था और अब इसका पब्लिक अपडेट जारी कर दिया गया है। WhatsApp के यूजर्स अब वीडियो कॉलिंग के दौरान ऑडियो के साथ स्क्रीन शेयर कर सकते हैं। पहले स्क्रीन शेयर की सुविधा थी लेकिन स्क्रीन शेयर के साथ स्क्रीन ऑडियो शेयर की सुविधा नहीं थी।

    विज्ञापन

    वीडियो कॉल में मेंबर की संख्या में WhatsApp ने इजाफा किया है। अब एक साथ 32 लोग वीडियो कॉल में जुड़ सकते हैं। WhatsApp वीडियो कॉल का इस्तेमाल आप डेस्क्टॉप और मोबाइल दोनों पर कर सकते हैं। इस फीचर का फायदा यह होगा कि अब जूम, गूगल मीट जैसे एप्स पर वीडियो कॉल के लिए नहीं जाना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें