सुविधा: अब व्हाट्सएप में बना सकेंगे AI अवतार, जंगल से अंतरिक्ष तक मनचाहे रूप में वर्चुअल स्पेस में दिखेंगे

दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजालादीपक कुमार शर्मा
Sat, 06 Jul 2024 06:56 AM IST
सार

अमेरिकी तकनीकी वेबसाइट द वर्ज के मुताबिक, एंड्रॉइड वर्जन 2.24.14.7 के लिए व्हाट्सएप बीटा में खोजा गया यह फीचर इन कस्टम अवतारों को बनाने के लिए यूजर की दी गई तस्वीरों, टेक्स्ट प्रॉम्प्ट और मेटा के एआई लामा मॉडल संयोजन का इस्तेमाल करेगा। इससे यूजर में जंगल से लेकर अंतरिक्ष तक खुद की कल्पना करने की क्षमता होगी।

विज्ञापन
WhatsApp AI Avatar feature virtual space journey jungle to space news in hindi
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : एएनआई

    विस्तार

    व्हाट्सएप एक नया फीचर विकसित कर रहा है। इससे यूजर खुद के निजी एआई अवतार बना सकेंगे व इसे कई वर्चुअल सेटिंग्स में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

    अमेरिकी तकनीकी वेबसाइट द वर्ज के मुताबिक, एंड्रॉइड वर्जन 2.24.14.7 के लिए व्हाट्सएप बीटा में खोजा गया यह फीचर इन कस्टम अवतारों को बनाने के लिए यूजर की दी गई तस्वीरों, टेक्स्ट प्रॉम्प्ट और मेटा के एआई लामा मॉडल संयोजन का इस्तेमाल करेगा। इससे यूजर में जंगल से लेकर अंतरिक्ष तक खुद की कल्पना करने की क्षमता होगी।

    विज्ञापन

    मेटा एआई इमेजिन मी कमांड करेगी कमाल

    खुद के अवतारों को बनाने के लिए पहले खुद की तस्वीरें डालनी होंगी। यह फीचर यूजर को उनके दिए ब्योरे से उनका खुद का एआई अवतार तैयार करने की मंजूरी देता है। जैसे मेटा एआई चैट में इमेजिन मी कमांड टाइप कर आप अपने अवतार को कैसे देखना चाहते हैं इस बारे में बताते हैं, वैसे ही व्हाट्सएप के लिए आपको @मेटा एआई इमेजिन मी कमांड देनी होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    स्नैपचैट के ड्रीम्स सेल्फी फीचर जैसी होंगी तस्वीरें

    इससे बनाई गई तस्वीरें लेंसा एआई या स्नैपचैट के ड्रीम्स सेल्फी फीचर जैसे लोकप्रिय एआई जनरेटर से बनाई तस्वीरों जैसी होंगी। व्हाट्सएप में इस फीचर के वैकल्पिक होने की उम्मीद है। इससे यूजर इसे व्हाट्सएप सेटिंग में मैन्युअली सक्रिय करना होगा। इसके साथ ही यूजर के पास किसी भी वक्त मेटा एआई सेटिंग में डाली गई अपनी तस्वीरों को हटाने की सुविधा होगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें