Cyber Threat: डिजिटल ठगी का नया जाल! बिना किसी लिंक पर क्लिक किए ऐसे हो रहा डेटा चोरी, बचने के लिए करें ये काम

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 09 Feb 2025 03:36 PM IST
सार

Zero Click Hack: डिजिटल युग में साइबर अपराधी नए-नए तरीके अपनाकर लोगों के डेटा चुरा रहे हैं। जीरो क्लिक हैक एक ऐसा खतरनाक साइबर अटैक है, जिसमें यूजर को किसी लिंक पर क्लिक करने की भी जरूरत नहीं पड़ती, और उनका फोन हैक हो जाता है।

What Is Zero Click Hack Spyware Stealing Data From Your Smartphone Know How To Stay Protected
Zero Click Hack - फोटो : AI

    विस्तार

    आज के डिजिटल दौर में मोबाइल फोन और लैपटॉप हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। हम दिनभर कॉलिंग, सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग या मैसेजिंग ऐप्स पर वक्त बिताते हैं। लेकिन जितना हम डिजिटल पर निर्भर होते जा रहे हैं, उतना ही साइबर क्राइम भी बढ़ता जा रहा है। ठगों के नए-नए स्कैम सामने आ रहे हैं, जिनमें से एक बेहद खतरनाक तरीका 'जीरो क्लिक हैक' है। इसके जरिए स्कैमर बिना किसी लिंक पर क्लिक करवाए आपका डेटा चुरा रहे हैं।

    क्या है Zero Click Hack?

    हैकिंग में इजराइली स्पाइवेयर का हाथ
    हैकिंग में इजराइली स्पाइवेयर का हाथ - फोटो : AI

    रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइली स्पाइवेयर का इस्तेमाल कर दुनिया के करीब 90 लोगों का डेटा चोरी किया जा चुका है। इस हैकिंग टेक्निक के तहत यूजर को किसी भी लिंक पर क्लिक करने की जरूरत नहीं होती। हैकर्स व्हाट्सऐप, ईमेल या मल्टीमीडिया फाइल्स की कमजोरियों का फायदा उठाकर स्पाईवेयर इंस्टॉल कर देते हैं। जैसे ही ये स्पाईवेयर फोन में आ जाता है, यूजर की प्राइवेट जानकारी चोरी होने लगती है।

    कैसे पता करें कि आपका फोन हैक हुआ है?

    बैटरी तेजी से होगी ड्रेन
    बैटरी तेजी से होगी ड्रेन - फोटो : istock

    अगर आपका फोन बिना वजह स्लो हो रहा है, बैटरी तेजी से खत्म हो रही है, या फिर अननोन नंबर से मैसेज लगातार आ रहे हैं, तो ये संकेत हो सकते हैं कि आपका फोन हैक हो चुका है।