WPS: वाई-फाई राउटर पर मौजूद इस बटन का क्या है राज? दबाते ही कर देता है कमाल!

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 17 Oct 2025 05:24 PM IST
सार

अक्सर WiFi राउटर पर मौजूद WPS बटन को लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह छोटा सा फीचर बड़ी सुविधा छुपाए बैठा है।

विज्ञापन
what is wps button on wifi router function benefits how to connect
WIFI Router - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    अगर आपने अपने घर में लगे WiFi राउटर पर कभी ध्यान दिया होगा तो देखा होगा कि उसपर एक छोटा सा बटन मौजूद है। इस बटन को WPS यानी Wi-Fi Protected Setup कहते हैं। इस बटन का काम होता है राउटर से डिवाइस के कनेक्शन को आसान बना देना। तो आखिर WPS बटन क्यों दिया गया होता है और कैसे काम करता है? चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।

    WPS बटन काम कर देता है आसान

    वैसे तो वाई-फाई राउटर कई दशकों से मौजूद हैं, लेकिन साल 2006 में Wi-Fi Alliance ने राउटर्स के लिए WPS को लॉन्च किया था। इसका मकसद था यूजर को डिवाइस को राउटर से जोड़ने की प्रक्रिया आसान और सुरक्षित बनाना। आमतौर पर WPS बटन राउटर के पीछे या साइड में मौजूद होता है। इसे दबाने पर यूजर बिना पासवर्ड डाले भी अपने स्मार्टफोन, लैपटॉप या अन्य डिवाइसेज को WiFi नेटवर्क से कनेक्ट कर सकता है।

    विज्ञापन

    WPS फीचर कैसे करता है काम

    जब आप किसी डिवाइस को WiFi नेटवर्क से जोड़ना चाहते हैं, तो आमतौर पर पासवर्ड टाइप करना पड़ता है। लेकिन अगर आप WPS फीचर का इस्तेमाल करते हैं, तो यह झंझट खत्म हो जाती है। बस अपने डिवाइस की WiFi सेटिंग में जाएं, “Connect via WPS” का विकल्प चुनें और राउटर पर मौजूद WPS बटन को कुछ सेकंड के लिए दबाएं। कुछ ही सेकंड में आपका डिवाइस बिना पासवर्ड डाले WiFi राउटर से जुड़ जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    किस समय पड़ती है

    WPSकी जरूरत

    WiFi राउटर का WPS फीचर तब बहुत उपयोगी बन जाता है, जब आपके घर रिश्तेदार या दोस्त आते हैं और उन्हें इंटरनेट से कनेक्ट होने के लिए राउटर के पासवर्ड की जरूरत पड़ती है। हर नए मेहमान को अलग से WiFi का पासवर्ड बताना झंझट भरा काम लगने लगता है। यदि पासवर्ड लंबा हो तो उसे टाइप करने में भी परेशानी होती है। ऐसे में पासवर्ड को शेयर करना और भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन WPS फीचर से आप बिना पासवर्ड शेयर किए उनके डिवाइस सुरक्षित तरीके से कनेक्ट कर सकते हैं।

    स्मार्ट गैजेट्स के लिए वरदान

    बिना स्क्रीन या कीबोर्ड के साथ आने वाले स्मार्ट डीवाइस जैसे स्मार्ट स्पीकर, प्रिंटर, कैमरा, बल्ब या IoT डिवाइस को भी WPS बटन दबाकर WiFi नेटवर्क से कनेक्ट किया जाता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें