Wordle: आखिर कौन-सी बला है यह जिसके पीछे पागल हैं सोशल मीडिया यूजर्स?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 31 Mar 2022 05:09 PM IST
सार

Wordle गेम काफी हद तक अखबार में आने वाले सुडोकू गेम जैसा है। Wordle गेम को आप ऑनलाइन किसी भी डिवाइस या ब्राउजर पर खेल सकते हैं।

विज्ञापन
What is Wordle Game Trending on Social Media All You Need to Know about Wordle Viral Game in Hindi
Wordle - फोटो : amarujala

    विस्तार

    यदि आप ट्विटर पर एक्टिव हैं तो आपको Wordle के बारे में जरूर मालूम होगा। पिछले 6-8 महीने पर सोशल मीडिया पर हर दिन Wordle ट्रेंडिंग में ही रहता है। एक लाइन में कहें तो Wordle के पीछे सोशल मीडिया यूजर्स पागल हैं। ट्विटर पर हर दिन Wordle का जवाब शेयर कर रहे हैं। महामारी के दौरान ही Wordle अचानक से आया और एकदम छा गया और अब Wordle को द न्यूयॉर्क टाइम्स प्रकाशन ने अधिग्रहण कर लिया है। आइए जानते हैं कि आखिर Wordle क्या है और क्यों इसके पीछे सोशल मीडिया के यूजर्स पागल हो रहे हैं?

    Wordle को मूल रूप से सॉफ्टवेयर इंजीनियर जोश वार्डले ने तैयार किया है। Wordle एक ऑनलाइन शब्दावाली गेम है। इसमें हर दिन नए-नए शब्दों का अनुमान लगाना होता है। अगले दिन कंपनी खुद इसका जवाब भी देती है। Wordle गेम काफी हद तक अखबार में आने वाले सुडोकू गेम जैसा है। Wordle गेम को आप ऑनलाइन किसी भी डिवाइस या ब्राउजर पर खेल सकते हैं। इसमें अंग्रेजी के पांच अक्षरों को अनुमान लगाना होता है और फिर बताना होता है कि कौन-सा शब्द बनेगा। Wordle गेम प्रत्येक 24 घंटे में बदलते रहता है। इसमें 5x6 का एक ग्रिड होता है जिसमें अक्षर होते हैं।

    विज्ञापन

    Wordle के वायरल होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि इस गेम को खेलने के लिए आपको किसी एप को डाउनलोड नहीं करना पड़ता। इसे किसी भी ब्राउजर के लिए आसानी से एक्सेस किया जा सकता है। दूसरी बड़ी बात यह है कि आप नॉन-स्टॉप खेल सकते हैं। गेम में आपके द्वारा अनुमान लगाए गए शब्द से एक अक्षर बनता है। यदि आप गलत शब्द बताते हैं तो पीला रंग दिखता है। यदि आपका अनुमान गलत तो वो अक्षर शब्द में मौजूद नहीं होगा तो इसे ग्रे रंग के रूप में दिखाया जाएगा। प्रत्येक प्लेयर एक बार के गेम मे केवल छह शब्द ही एंटर कर सकते हैं। आप इस गेम कोhttps://www.nytimes.com/games/wordle/index.htmlपर जाकर खेल सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें