Voice Cloning Scam: लोग हर रोज हो रहे इस स्कैम के शिकार, एक गलती पड़ेगी बहुत भारी, ऐसे करें पहचान
पिछले छह महीने में भारत में जितने स्कैम हुए हैं उनमें 83 फीसदी वॉयस क्लोन वाले ही हैं। वॉयस क्लोन स्कैम में लोगों ने करोड़ों रुपये गंवाए हैं। आइए आज समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर यह वॉयस क्लोन स्कैम क्या है और इसे कैसे पहचाना जा सकता है?

विस्तार
भारत में एक स्कैम काफी तेजी से फैल रहा है। इसके जरिए हर रोज किसी-ना-किसी को शिकार बनाया जा रहा है। इस स्कैम का नाम वॉयस क्लोनिंग (Voice Cloning) है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इसमें हर साल 38 फीसदी का इजाफा हो रहा है। वॉयस क्लोन स्कैम का शिकार सबसे ज्यादा आपके चाहने वालों और सबसे करीबियों का ही बनाया जा रहा है।
पिछले छह महीने में भारत में जितने स्कैम हुए हैं उनमें 83 फीसदी वॉयस क्लोन वाले ही हैं। वॉयस क्लोन स्कैम में लोगों ने करोड़ों रुपये गंवाए हैं। आइए आज समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर यह वॉयस क्लोन स्कैम क्या है और इसे कैसे पहचाना जा सकता है?
AI वॉयस क्लोनिंग भारत में तेजी से बढ़ रही है। एआई की मदद से लोगों की आवाज की कॉपी की जा रही है और फिर ठगी को अंजाम दिया जा रहा है। यह ठगों के लिए यह एक नया हथियार बन गया है। फैमिली के किसी एक मेंबर की आवाज को ये ठग कॉपी करके अन्य मेंबर को कॉल करते हैं और इमरजेंसी का बहाना बनाकार पैसे मांगते हैं।
- Threads Update: लंबे इंतजार के बाद थ्रेड्स में आ रहा एक काम का फीचर, सर्च करना होगा आसान
- Tech News: WhatsApp में आ रहा बड़ा अपडेट, कौन-कौन था अभी ऑनलाइन, पहले ही पता चल जाएगा
- X Update: एलन मस्क ने दिया बड़ा झटका, पोस्ट, लाइक और रिप्लाई करने के लिए देने होंगे पैसे
- AC Tips: खूब चलाने के बाद भी आएगा मनचाहा बिल, ये तरीके कम लोग ही हैं जानते