USB Type-C: क्या है टाइप-सी पोर्ट और फास्ट चार्जिंग के लिए यही क्यों, जानें इसके बारे में सबकुछ
USB Type-C आज करीब 20 साल पुराना हो चुका है और आगे कई वर्षों तक इसका इस्तेमाल होने वाला है। USB Type-C को लेकर दावा किया जा रहा है कि फास्ट चार्जिंग और फास्ट डाटा ट्रांसफर चाहिए तो USB Type-C का ही इस्तेमाल करना होगा।

विस्तार
वैसे तो USB कनेक्टर का इस्तेमाल 1996 से हो रहा है। पहले आपने लैपटॉप आदि में USB Type-A कनेक्टर देखा होगा। उसके बाद माइक्रो यूसएबी और USB 2.0 की 2000 में एंट्री हुई। फिर मिनी आया और 2.0 के 14 साल बाद USB Type-C आया। USB Type-C आज दुनिया का यूनिवर्सल कनेक्टर बन गया है। यह यूएसबी कनेक्टर की चौथी पीढ़ी का सदस्य है। USB Type-C आज करीब 20 साल पुराना हो चुका है और आगे कई वर्षों तक इसका इस्तेमाल होने वाला है। USB Type-C को लेकर दावा किया जा रहा है कि फास्ट चार्जिंग और फास्ट डाटा ट्रांसफर चाहिए तो USB Type-C का ही इस्तेमाल करना होगा। आइए USB Type-C के बारे में कुछ तथ्य जानते हैं...
USB Type-A, B, micro और mini के बाद USB Type-C का जन्म हुआ। USB Type-C में USB 2.0C के मुकाबले तीन गुणा अधिक पिन होते हैं। USB Type-C में 24 पिन हैं और यह कनेक्टर की दुनिया का पहला कनेक्टर है जो यूनिवर्सल है यानी इसे किसी भी तरफ से इस्तेमाल किया जा सकता है। USB Type-C में कोई भी पिन बाहर नहीं होता है। ऐसे में गैजेट के पिन के टूटने और केबल के अटकने का खतरा नहीं होता है।
USB Type-C कितना फास्ट है, इस बात की चर्चा गैजेट की चार्जिंग और डाटा ट्रांसफर दोनों मामले में होती है। USB Type-C के साथ USB 3.2 Gen 2 जैसी ही यानी 10Gbps डाटा ट्रांसफर की स्पीड मिलती है जो कि USB 3.1 Gen 1 के मुकाबले दोगुना और USB 2.0 के मुकाबले 20x गुणा अधिक है। डाटा ट्रांसफर के अलावा USB Type-C को फास्ट चार्जिंग के लिहाज से भी डिजाइन किया गया है। USB Type-C के जरिए 240W तक का पावर सप्लाई हो कसता है। इससे आप लैपटॉप, मोबाइल और अन्य गैजेट चार्ज कर सकते हैं। USB 2.0 के साथ 5V, 0.5A की और USB 3.0 के साथ 5V, 0.9A की स्पीड मिलती थी। ऐसे में USB Type-C की मदद से फास्ट डाटा ट्रांसफर किया जा सकता है और फास्ट चार्जिंग भी हो सकती है।
- काम की बात: गूगल से आप भी हटा सकते हैं अपनी निजी जानकारी, बहुत ही आसान है तरीका
- सावधान: गूगल Chrome का यह फर्जी अपडेट आपको दे सकता है बड़ा नुकसान, लैपटॉप में इंस्टॉल हो जाएगा मैलवेयर
- Cyber Alert: दिल्ली पुलिस का पासवर्ड को लेकर अलर्ट, एक गलती पड़ेगी बहुत भारी
- Instagram: इंस्टाग्राम पर आ रहा सबसे कमाल का फीचर, दोस्तों की पोस्ट में तस्वीर जोड़ने की मिलेगी सुविधा