Amazon Alexa: एलेक्सा से लोग पूछते हैं ऐसे-ऐसे दिलचस्प और यूनिक सवाल, जानकर उड़ जाएंगे होश

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 05 Feb 2023 01:17 PM IST
सार

लोगों ने Amazon Alexa से आलिया भट्ट की उम्र तक के सवाल किए हैं। भारतीय यूजर्स ने एलेक्सा से अनुष्का शर्मा की बच्ची का नाम पूछा। साथ ही लोगों ने एलेक्सा से Duggu और मिस्टर बीस्ट के बारे में जानकारी मांगी।

विज्ञापन
What is the Most Asked Question on Alexa in India Know Here Full Details
Amazon Alexa - फोटो : Amazon

    विस्तार

    ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन ने अपने वर्चुअल असिस्टेंट एलेक्सा (Alexa) से पूछे जाने वाले सवालों की जानकारी दी है। कंपनी ने साल 2022 में भारतीय यूजर्स द्वारा अमेजन एलेक्सा से पूछे गए 70 दिलचस्प और यूनिक सवाल के बारे में बताया है। भारतीय यूजर्स ने एलेक्सा से सलमान खान की शादी से लेकर उनकी लव लाइफ तक के सवाल पूछे। सिर्फ इतना ही नहीं लोग ने एलेक्सा से पूछा उसका मुंह कहां है और क्या तुम मेरा होमवर्क कर सकते हो।

    कंपनी ने जनवरी 2022 से दिसंबर 2022 के बीच एलेक्सा से पूछे गए सवालों के बारे में बताया है। साथ ही कंपनी ने सबसे ज्यादा बार पूछे गए सवालों की लिस्ट भी शेयर की है। जनरल नॉलेज की बात करें तो एलेक्सा से धरती पर सबसे लंबे व्यक्ति से लेकर बुर्ज खलीफा तक के सवाल पूछे गए हैं। लोगों ने क्रिप्टो से लेकर गोल्ड और बिटक्वाइन रेट जैसी जानकारी भी एलेक्सा से मांगी है।

    विज्ञापन

    भारतीय यूजर्स ने एलेक्सा से कई दिलचस्प और यूनिक सवाल भी किए हैं। लोगों ने एलेक्सा से पूछा कि उसका मुंह कहां हैं। साथ ही लोगों ने पूछा कि क्या वह उनका होमवर्क कर सकती है। लोगों ने इसके अतिरिक्त ट्विटर के फाउंडर से लेकर श्रीलंका की भाषा तक के सवाल किए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सिर्फ इतना ही नहीं लोगों ने अभिनेत्री कैटरीना कैफ की लाइट से लेकर सलमान खान की लव लाइफ तक के सवाल किए हैं। लोगों ने पूछा, सलमान खान की शादी कब होगी? सलमान खान की गर्लफ्रेंड कौन है? सलमान खान कहां रहते हैं? जॉन सीना कितना मजबूत है? पानी गीला क्यों है? शोले फिल्म का डायलॉग सुनाओ, रॉकी भाई कौन है? जैसे कई सवाल एलेक्सा से किए।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें