काम की बात: फोन की डिस्प्ले के लिए HD, FHD, UHD का क्या मतलब है, आपको कौन-सा फोन लेना चाहिए
FHD+ में + का मतलब यह है कि इसमें अलग से पिक्सल जोड़े गए हैं। FHD का रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल होता है लेकिन + के होने से यह पिक्सल 2220x1080 हो जाएगा यानी दूसरे वाला साइड तो स्टेबल रहा लेकिन पहले वाले साइड में पिक्सल की संख्या बढ़ गई। + पैनल वाले फोन की बैटरी लाइफ अच्छी होती है और पिक्चर क्वालिटी भी अच्छी मिलती है।

विस्तार
स्मार्टफोन के साथ अक्सर HD, FHD, UHD और QHD शब्दों का इस्तेमाल होता है। कई बार स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन की डिस्प्ले पैनल के साथ HD+, FHD+, UHD+, QHD+ का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इन शब्दों का वास्तविक मतलब क्या होता है और आपको कैसी डिस्प्ले वाले फोन या टैबलेट खरीदना चाहिए। आइए इसे समझने की कोशिश करते हैं।
स्मार्टफोन, टैबलेट या कंप्यूटर की डिस्प्ले पिक्सल (pixels) की बनी होती हैं। छोटी रोशनियां जब अलग-अलग रंगों को दिखाती हैं तो सैकड़ों अन्य पिक्सल के साथ मिलकर एक बड़ी तस्वीर बनाते हैं। पिक्चर की क्वालिटी इस बात पर निर्भर करती है कि उसमें कितने पिक्सल हैं और वे किस काबिल हैं। किसी भी डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन दो तरह के पिक्सल पर निर्भर करता है। पहला लंबाई वाला और दूसरा चौड़ाई वाला होता है। उदाहरण के तौर पर 1920x1080 पिक्सल में 1,920 लंबाई वाला पिक्सल और 1,080 चौड़ाई वाला पिक्सल होगा। रिजॉल्यूशन के हिसाब से ही यह तय होता है कि कोई डिस्प्ले एचडी है, फुल एचडी है या क्वॉड एचडी है।
एचडी यानी हाई डेफिनिशन डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल बड़े स्तर पर और सबसे ज्यादा होता है। दूसरे नंबर पर FHD यानी फुल एचडी, तीसरे नंबर पर QHD यानी क्वॉड एचडी और चौथे नंबर पर UHD यानी अल्ट्रा एचडी आता है।
- काम की बात: ATM से पैसे निकालते समय रहें सावधान, इन गलतियों से खाली हो सकता है अकाउंट
- अलर्ट: पासवर्ड मैनेजर भी नहीं रहे भरोसे लायक, 1Password के सर्वर में लगी सेंध
- Smartphone: खराब बैटरी लाइफ से हैं परेशान तो ये तरीके आएंगे काम
- Social Media: इंस्टाग्राम से "युवाओं का दिमाग हो रहा खराब" मेटा पर करीब तीन दर्जन मुकदमे दर्ज