Pig Butchering Scam: क्या है पिग बुचरिंग स्कैम, क्या है इसकी पहचान और बचने के क्या हैं तरीके?
सार
Pig Butchering Scam: इस स्कैम का नाम "पिग बुचरिंग" इसलिए पड़ा क्योंकि इसमें स्कैमर्स पहले पीड़ित को "पालते" हैं यानी उनके साथ धीरे-धीरे विश्वास बनाते हैं और फिर एक बड़ी रकम ठगकर "काट" लेते हैं।
विज्ञापन

विस्तार
पिग बुचरिंग स्कैम (Pig Butchering Scam) एक नए तरीके का और तेजी से बढ़ता एक खतरनाक ऑनलाइन धोखाधड़ी है जो मुख्य रूप से निवेश योजनाओं और भावनात्मक विश्वास का इस्तेमाल करके लोगों को निशाना बनाती है। इस स्कैम का नाम "पिग बुचरिंग" इसलिए पड़ा क्योंकि इसमें स्कैमर्स पहले पीड़ित को "पालते" हैं यानी उनके साथ धीरे-धीरे विश्वास बनाते हैं और फिर एक बड़ी रकम ठगकर "काट" लेते हैं।
- संपर्क बनाना:धोखेबाज आमतौर पर सोशल मीडिया, डेटिंग ऐप्स, या मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर पीड़ित से संपर्क करते हैं। वे नकली पहचान (फेक प्रोफाइल) का उपयोग करके खुद को निवेश विशेषज्ञ, व्यापारिक व्यक्ति, या एक दोस्ताना व्यक्ति के रूप में पेश करते हैं।
- भावनात्मक जुड़ाव:स्कैमर पहले पीड़ित के साथ व्यक्तिगत संबंध बनाते हैं। यह प्रक्रिया हफ्तों या महीनों तक चल सकती है।
- निवेश का प्रलोभन:एक बार विश्वास बन जाने के बाद, स्कैमर पीड़ित को आकर्षक निवेश योजनाओं, जैसे कि क्रिप्टोकरेंसी, फॉरेक्स ट्रेडिंग, या उच्च-रिटर्न वाले "सुरक्षित" प्लेटफॉर्म में निवेश करने के लिए प्रेरित करते हैं।
- निवेश प्रक्रिया:स्कैमर एक नकली प्लेटफॉर्म का लिंक भेजते हैं। पीड़ित शुरू में एक छोटी राशि निवेश करता है और "लाभ" देखता है। जब पीड़ित और बड़ी रकम निवेश करता है, तो स्कैमर अचानक गायब हो जाते हैं। स्कैमर्स नकली वेबसाइट या ऐप का उपयोग करते हैं जो असली निवेश की तरह दिखती है।