NFT: क्या है एनएफटी, क्यों हो रही है इतनी चर्चा, किस तरह करता है काम, जानिए सब कुछ

गौरव पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीगौरव पाण्डेय
Tue, 01 Feb 2022 08:01 PM IST
सार

डिजिटल दुनिया में क्रिप्टोकरेंसी आने के बाद एक तरह की क्रांति सी आई। वहीं, पिछले कुछ दिनों से एक शब्द बहुत चर्चा में है एनएफटी। आपने कई खबरें सुनी होंगी कि कोई एनएफटी करोड़ों डॉलर में बिक रही है। कई सितारे भी एनएफटी की दुनिया में उतर चुके हैं। इस रिपोर्ट में जानिए एनएफटी से संबंधित सभी जानकारी।

विज्ञापन
What is NFT how does it work all you need to know in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    विस्तार

    एनएफटी यानी नॉन फंजिबल टोकन, एक डिजिटल संपत्ति है। यह ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित है। इसकी मदद से तस्वीरें, जीआईएफ, वीडियो क्लिप, पेंटिंग और अन्य डिजिटल संपत्तियों का मालिकाना हक तय किया जाता है। इसके बाद इसकी खरीद-बिक्री की जाती है। एनएफटी की खरीद और बिक्री डिजिटल रूप में ही होती है।

    सरल शब्दों में कहें तो किसी डिजिटल संपत्ति को एनएफटी कराने का मतलब उसका मालिकाना हक लेना है। अगर आप कोई एनएफटी खरीदते हैं तो आपको एक टोकन दिया जाएगा। यह टोकन इस बात का सबूत होता कि आप उस डिजिटल संपत्ति के असली मालिक हैं। यानी आप उस डिजिटल संपत्ति को अपने हिसाब से बेच सकते हैं।

    विज्ञापन

    समझिए एनएफटी की और सामान्य खरीद-बिक्री में अंतर

    फंजिबल वस्तुओं को समान मूल्य की वस्तुओं से बदला जा सकता है। उदाहरण के तौर पर 10 रुपये के एक नोट को दूसरे 10 रुपये के नोट से बदला जा सकता है। क्रिप्टोकरेंसी भी फंजिबल होती हैं। लेकिन एनएफटी के साथ ऐसा नहीं है, जो इसे अलग बनाता है। क्रिप्टोकरेंसी की तरह एनएफटी की खरीद-बिक्री के लिए विशेष प्लेटफॉर्म हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    किसी एनएफटी की बिक्री का यह मतलब नहीं है कि जिस संपत्ति के लिए टोकन है वह वस्तु भी भेजी जाए। उदाहरण के तौर पर कई प्रसिद्ध पेंटिंग की एनएफटी बेची गई हैं लेकिन खरीदार को पेंटिंग नहीं मिली। यहां कीमत वस्तु से अधिक एनएफटी के मालिकाना हक के प्रमाणपत्र की होती है। यह प्रमाणपत्र एक डिजिटल वालेट में रहता है।

    भारत में कई शख्सियतों ने लॉन्च किए एनएफटी कलेक्शन

    ग्राफिक डिजाइनर, डिजिटल आर्टिस्ट, डिजिटल गेमिंग इंडस्ट्री के लोग एनएफटी पर अपनी संपत्तियां खूब बेच रहे हैं। इसके अलावा कई हस्तियों ने भी अपने एनएफटी कलेक्शन लॉन्च किए हैं। भारतीय शख्सियतों में अमिताभ बच्चन, सनी लियोनी, क्रिकेटर दिनेश कार्तिक जैसे कई लोग शामिल हैं, जो एनएफटी की दुनिया में दस्तक दे चुके हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें