Google Bard: कितना खास है यह एआई टूल, क्या चैटजीपीटी की कर देगा छुट्टी, सबकुछ जानें
Google Bard को अब भारत समेत 180 देशों में उपलब्ध करा दिया गया है। आप अपने जीमेल अकाउंट से लॉगिन करके Google Bard को इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए थोड़ा समझने की कोशिश करते हैं Google Bard कितना खास है और ChatGPT से कितना अलग है?

विस्तार
गूगल ने अपने वार्षिक इवेंट Google I/O 2023 में 10 मई को अपने एआई टूल Google Bard को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया। Google के इस इवेंट में अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई से लेकर तमाम लोगों ने एआई को लेकर ही बातें की। इवेंट के दौरान ही बताया गया कि Google Bard को अब भारत समेत 180 देशों में उपलब्ध करा दिया गया है। आप अपने जीमेल अकाउंट से लॉगिन करके Google Bard को इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए थोड़ा समझने की कोशिश करते हैं Google Bard कितना खास है और ChatGPT से कितना अलग है?
भारत में कोई भी चीज राजनीति से अछूती नहीं रहती है। Google Bard भी नहीं रह पाया। लॉन्चिंग के साथ ही Google Bard से लोग असेंबली इलेक्शन को लेकर सवाल पूछने लगे। इसके अलावा Google Bard से भारतीय यूजर्स Python का कोड भी लिखवा रहे हैं। भारत में सोशल मीडिया पर लोग Google Bard को लेकर तमाम तरह के मजेदार अनुभव शेयर कर रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि भारत में एआई चैटटूल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल कॉलेज के छात्र नोट्स तैयार करने में कर रहे हैं।
गूगल लंबे समय से लैंग्वेज मॉडल फॉर डायलॉग एप्लिकेशन (LaMDA) पर काम कर रहा था। लैम्डा के भविष्य को लेकर दिए गए बयान के बाद गूगल ने अपने एक इंजीनियर को नौकरी से भी निकाला था। अब गूगल ने लैम्डा को ही Bard के नाम से पेश किया है जिसका सीधा मुकाबला OpenAI के ChatGPT से है। LaMDA की तरह ही Google Bard को भी गूगल को न्यूरल नेटवर्क आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है। इस तरह के नेटवर्क पर तैयार किए गए AI चैटबॉट आमतौर पर सवाल-जवाब में माहिर होते हैं लेकिन इनकी खुद की कोई राय नहीं होती।
- TRAI: ट्राई ने मैसेज टेम्पलेट के दुरुपयोग को रोकने के लिए जारी किए निर्देश, टेलीकॉम कंपनियों से मांगी रिपोर्ट
- NIKON ने भारत में लॉन्च किया 3,43,995 रुपये का मिररलेस कैमरा, इससे होगी 8K रिकॉर्डिंग
- LinkedIn ने चीन को कहा अलविदा, 700 लोगों को नौकरी से निकाला
- Realme GT 2 Pro के लिए जारी हुआ एंड्रॉयड 14 बीटा 1 अपडेट, ऐसे करें डाउनलोड