CrowdStrike: आखिर क्या है CrowdStrike जिसकी एक गलती से ठप हो गई पूरी दुनिया?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 19 Jul 2024 05:35 PM IST
सार

माइक्रोसॉफ्ट ने एक अपडेट जारी किया था लेकिन उस अपडेट को CrowdStrike ने रिलीज किया था और सारा खेल इसी CrowdStrike के कारण ही हुआ है। आइए जानते हैं कि आखिर यह CrowdStrike है क्या?

What is CrowdStrike The System That Caused Global Microsoft Outage
CrowdStrike - फोटो : CrowdStrike

    विस्तार

    आज का दिन ग्लोबल आउटेज के नाम से याद किया जाएगा। आज की आउटेज अब तक की सबसे बड़ी आउटेज है। दुनिया थम गई है। भारत से लेकर अमेरिका तक और सिंगापुर से जापान तक, सभी देश की रफ्तार को एक बग ने रोक दिया है। इसके कारण दुनियाभर की उड़ानें बंद हैं, बैंकिंग सेवाएं ठप हैं। यहां तक की रेल सेवाएं भी बाधित हैं।

    यह सब एक अपडेट कारण हुआ है जिससे दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज कंप्यूटर प्रभावित हुए हैं। हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने एक अपडेट जारी किया था लेकिन उस अपडेट को CrowdStrike ने रिलीज किया था और सारा खेल इसी CrowdStrike के कारण ही हुआ है। आइए जानते हैं कि आखिर यह CrowdStrike है क्या?

    CrowdStrike एक ऐसी कंपनी है जो क्लाउड आधारित साइबर सिक्योरिटी की सुविधा देती है। इस कंपनी की सेवा लेने वाले यूजर्स का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसके एक बग के कारण पूरी दुनिया 50 साल पीछे चली गई है। हाथ से लिखकर बोर्डिंग पास दिए जा रहे हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें