जानकारी: मरने के बाद फेसबुक और गूगल अकाउंट का क्या होता है, डिजिटल वसीयत सौंपने का तरीका क्या है

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 16 Oct 2021 02:28 PM IST
सार

फेसबुक के पास भी इसी तरह का एक फीचर है जिसे 'legacy contact' नाम दिया गया है। इस फीचर के जरिए आप विरासत के तौर पर अपना फेसबुक अकाउंट अपने परिवार के सदस्य या किसी दोस्त को सौंप सकते हैं।

विज्ञापन
what happens to social media accounts when someone dies google facebook
facebook google - फोटो : amarujala

    विस्तार

    क्या आपने कभी सोचा है कि जो लोग इस दुनिया को सदा के लिए अलविदा कह जाते हैं, उनके डिजिटल डाटा का क्या होता है। मरने के बाद सोशल मीडिया कंपनियां लोगों के डाटा का क्या करती हैं। आमतौर पर कई लोग गूगल अकाउंट में अपने बैंक अकाउंट की जानकारी सेव करके रखते हैं, लेकिन उनके नहीं रहने पर इन जानकारियों का क्या होता है। गूगल ऐसे लोगों के डाटा के साथ क्या करता है। इस रिपोर्ट में आपको इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे। आइए जानते हैं....

    मरने के बाद गूगल के अकाउंट का क्या होता है?

    गूगल या किसी भी अन्य कंपनी के पास ऐसा कोई टूल नहीं है जिससे किसी के मरने के बारे में तुरंत जानकारी हासिल हो सके। यदि कोई गूगल अकाउंट लंबे समय से एक्टिव नहीं है यानी किसी अकाउंट के जरिए गूगल मैप्स, जीमेल, गूगल ड्राइव, सर्च आदि का इस्तेमाल लंबे समय से नहीं हो रहा है तो ऐसे अकाउंट को इनएक्टिव अकाउंट की कैटेगरी में डाल देता है। गूगल यह मान लेता है कि इस अकाउंट का मालिक अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन गूगल इस बात की सुविधा भी देता है कि मरने के बाद किसी के डिजिटल डाटा यानी जीमेल आदि पर इसका हक होगा।

    विज्ञापन

    इसके लिए गूगल के पास एक फीचर है जिसके जरिए आप यह तय कर सकते हैं कि आपके मरने के बाद आपके डाटा को कौन संभालेगा और जीमेल आदि को कौन एक्सेस करेगा। गूगल के इस फीचर को आप myaccount.google.com/inactive पर जाकर एक्सेस कर सकते हैं। आप अधिकतम 18 महीने का वक्त तय कर सकते हैं यानी यदि 18 महीने तक आपका अकाउंट एक्सेस नहीं होता है तो myaccount.google.com/inactive के जरिए आपने जिसके साथ पासवर्ड शेयर किया है, वह आपके अकाउंट को एक्सेस कर पाएगा। इस लिंक को ओपन करके आपको उस इंसान की ई-मेल आईडी, फोन नंबर आदि डालना होगा जिसे आप अपने अकाउंट को सौंपना चाहते हैं। वसीयत के तौर पर गूगल 10 लोगों के नाम को जोड़ने का विकल्प देता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मरने के बाद फेसबुक अकाउंट का क्या होगा?

    फेसबुक के पास भी इसी तरह का एक फीचर है जिसे 'legacy contact' नाम दिया गया है। इस फीचर के जरिए आप विरासत के तौर पर अपना फेसबुक अकाउंट अपने परिवार के सदस्य या किसी दोस्त को सौंप सकते हैं। आपके द्वारा चयनित व्यक्ति आपके ना रहने के बाद भी आपके फेसबुक अकाउंट को मैनेज कर पाएगा, हालांकि वह व्यक्ति सिर्फ प्रोफाइल पिक्चर, कवर फोटो अपडेट, दोस्तों की फ्रेंड रिक्वेस्ट का जवाब देने भर का काम ही कर पाएगा। आपके प्राइवेट मैसेज को नहीं पढ़ पाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें