WeTransfer हुआ डाउन: फाइल नहीं भेज पा रहे हजारों यूजर्स, डाउनलोडिंग में भी हो रही परेशानी
WeTransfer के डाउन होने की शिकायत कर रहे हैं। कंपनी ने कहा है कि वह समस्या का समाधान कर रही है। कई यूजर्स तो WeTransfer को ओपन भी नहीं कर पा रहे, हालांकि सर्विसेज कब तक ठीक होंगी, इसकी कोई जानकारी नहीं है।

विस्तार
हाल ही में इंस्टाग्राम डाउन हुआ था और उसके बाद बड़ी डिजिटल फाइलों को ट्रांसफर करने वाली साइट WeTransfer लंबे समय तक डाउन रही। सर्विसेज डाउन होने की पुष्टि WeTransfer ने भी की है। WeTransfer के डाउन होने से भारत समेत कई देशों के यूजर्स को परेशानी हुई। रिपोर्ट के मुताबिक WeTransfer के ठप होने के कारण यूजर्स फाइल को ना भेज पा रहे थे और ना ही रिसीव कर पा रहे थे। कई यूजर्स को फाइल अपलोड करने में भी परेशानी रही।
कई यूजर्स अभी भी WeTransfer के डाउन होने की शिकायत कर रहे हैं। कंपनी ने कहा है कि वह समस्या का समाधान कर रही है। कई यूजर्स तो WeTransfer को ओपन भी नहीं कर पा रहे, हालांकि सर्विसेज कब तक ठीक होंगी, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
WeTransfer के जरिए आप 2 जीबी तक की फाइल फ्री में किसी को भेज सकते हैं, वहीं प्रो वर्जन के साथ 200 जीबी तक की फाइल को ट्रांसफर करने की सुविधा मिलेगी। WeTransfer के अलावा यूजर्स Google Drive, Dropbox जैसी प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल करते हैं।
बता दें कि बीते गुरुवार की रात को मेटा के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम भी काफी देर तक डाउन रहा। इंस्टाग्राम के साथ यूजर्स को 22 सितंबर की रात करीब 11.30 बजे से दिक्कत आ ही थी। यूजर्स स्टोरीज नहीं देख पा रहे थे और फीड भी अपडेट नहीं हो रही थी।