जब अमेजॉन एलेक्सा और गूगल होम से पूछे गए ये 10 देसी सवाल तो पढ़िए क्या मिला जवाब?

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 30 Apr 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
We asked Amazon Alexa and Google Assistant 10 desi questions, Here’s know the answer
Amazon Alexa and Google Assistant

    भारत में स्मार्ट स्पीकर्स का बाजार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में अमेजॉन ने भारत में अपने स्मार्ट स्पीकर एलेक्सा और गूगल ने अपना गूगल होम व गूगल होम मिनी पेश किया है। अब सवाल यह है कि क्या ये दोनों स्पीकर्स भारतीय यूजर्स की जरूरतों को पूरा करेंगे और उनके सवालों के जवाब देंगे? इसकी टेस्टिंग के लिए इंडियन एक्सप्रेस ने अमेजॉन एलेक्सा और गूगल होम से कुछ देसी सवाल पूछे हैं जिनका जवाब बड़ा ही मजेदार मिला है। आइए जानते हैं।

    अमेजॉन एलेक्सा को नहीं पता, कहां मिलेगा रेडमी नोट 5 प्रो?

     RedMi Note 5 PRO
    RedMi Note 5 PRO

    1. साल 2018 का सबसे शानदार हिन्दी गाना कौन-सा है?

    इस सवाल के जवाब गूगल असिस्टेंट ने बॉम डिग्गी, दिल चोरी और ओ साथी जैसे गाने का नाम बताया, वहीं अमेजॉन एलेक्सा ने कहा, ‘बढ़िया सवाल है, मैं इसके बारे में पता करता हूं।’ एलेक्सा ने हर बार यही जवाब दिया लेकिन गाने का नाम नहीं बताया।

    विज्ञापन

    2. द सैटेनिक वर्सेज को किसने लिखा?

    इसका जवाब गूगल होम और एलेक्सा दोनों ने सही दिया। दोनों ने सलमान रुश्दी का नाम बताया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    3. मैं शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो को कहां से खरीद सकता हूं?

    इसके जवाब में गूगल ने दुकान का नाम और पता भी बताया। साथ ही गूगल होम की लोकेशन से दुकान की दूरी को भी बताया, वहीं अलेक्सा ने इस सवाल का जवाब हीं नहीं दिया। उसने कहा, ‘क्षमा करें, मुझे नहीं पता, मैं अभी भी स्थानीय व्यवसायों के बारे में सीख रहा हूं।’

    4. Apple iPhone X की कीमत क्या है?

    Google असिस्टेंट ने इसके जवाब में Time.com का लिंक दिया और अलेक्सा ने अमेजॉन इंडिया का लिंक दिया।

    5. मेरे आसपास सबसे अच्छा चाइनीज रेस्तरां कौन-कौन से हैं?

    गूगल ने इसके जवाब में Bercos और China Fort का नाम लिया, जबकि अलेक्सा ने इस बार भी कोई जवाब नहीं दिया।

    6. Alphabet का नाम क्या है?

    इसका जवाब दोनों स्पीकर्स ने सही-सही दिया। दोनों ने लैरी पेज का नाम लिया।

    7. मैं आलू-पूरी कैसे बना सकता हूं?

    इस सवाल का जवाब Alexa ने नहीं दिया, वहीं गूगल ने आलू पूरी बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप विधि बताया।

    8. The Shape of Water के डायरेक्टर का नाम क्या है?

    इसका जवाब दोनों ने सही दिया। दोनों स्पीकर्स ने Guillermo del Toro के नाम लिए।

    9. ग्रेटर कैलाश से जनकपुरी कितनी दूर है?

    इस सवाल का जबाव दोनों में से किसी भी स्मार्ट स्पीकर्स ने नहीं दिया।

    10. क्नॉट प्लेस जाने का रास्ता क्या है?

    Alexa ने इसका जवाब नहीं दिया, जबकि गूगल ने क्नॉट प्लेस जाने के लिए DTC का नंबर भी बताया और पैदल जाने की रास्ता भी बताया। साथ ही उसने जाम के बारे में भी जानकारी दी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें