बैन होने के बाद जुगाड़ से देख रहे हैं अश्लील वीडियो तो हो जाएं सावधान, हो सकती है जेल

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 07 Jan 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
watching adult video on smartphone you may be jail
Demo

    हाल ही में सरकार और हाई-कोर्ट के आदेश के बाद जियो और एयरटेल जैसी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने नेटवर्क पर 827 पोपुलर अश्लील कंटेंट वाली वेबसाइट को बंद कर दिया है। इसके अलावा कई वाई-वाई सर्विस प्रोवाइडर्स ने कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए अपने नेटवर्क पर अश्लील वीडियो वाली वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया है। वहीं अब कुछ लोगों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है और जुगाड़ लगाकर अश्लील वीडियो देख रहे हैं, लेकिन ऐसे लोगों को यह नहीं मालूम कि उनका यह जुगाड़ उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा सकता है।

    बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पिछले 6 महीने से अश्लील सामग्री वाली वेबसाइट्स को प्रतिबंधित कर दिया गया है, लेकिन बावजूद कुछ लोग वेबसाइट के यूआरएल में बदलाव करके वीडियो देख रहे हैं। इसके अलावा यूजर्स वी़डियो देखने के लिए गूगल क्रोम को छोड़कर कई अन्य ब्राउजर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं कई लोग वीपीएन के इस्तेमाल से भी पॉर्न देख रहे हैं। अमेजॉन के वर्चुअल असिस्टेंट एलेक्सा के मुताबिक पॉर्नहब पर सबसे ज्यादा भारतीय विजिट करते हैं।

    विज्ञापन

    बता दें कि भारत में भारत में अश्लील वीडियो गैरकानूनी नहीं है। ऐसे में आपके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं हो सकता है, लेकिन यदि आप बच्चों के अश्लील वीडियो (चाइल्ड पॉर्नोग्राफी) देखते हैं तो आपको जेल हो सकती है। वैसे यदि आप किसी को अश्लील वीडियो भेजते हैं तो आपको जेल हो सकती है। तो आपके लिए बेहतर है कि आप इन सब से दूर रहें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें