IND vs PAK मुकाबला आज: बिना ₹1 खर्च किए फ्री में ऐसे देखें लाइव मैच, ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Sun, 14 Jun 2026 10:51 AM IST
सार

Women T20 World Cup

: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास है। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच होने वाला मुकाबला हमेशा से लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है, लकिन हर कोई स्टेडियम जाकर सामने से क्रिकेट नहीं देख सकता है। ऐसे में अगर आप भी घर बैठकर टीवी या लैपटॉप से स्टेडियम वाला फील लेना चाहते हैं, तो टेलिकॉम कंपनियां आपके लिए शानदार रिचार्ज प्लान लेकर आई हैं।आइए जानते हैं किस कंपनी का कौन-सा प्लान आपके लिए किफायती हो सकता है।

Watch IND vs PAK Live Without Extra Cost: Plans from Jio, Airtel, Vi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    Free JioHotstar subscription recharge plans:

    अक्सर लोगों को लाइव मैच देखने के लिए अलग से महंगे ओटीटी एप्स का सब्सक्रिप्शन खरीदना पड़ता है, जिससे उनकी जेब पर एक्स्ट्रा बोझ पड़ता है, लेकिन अब जियो, एयरटेल और वोडाफोन जैसी टेलीकॉम कंपनियां आपके रोजमर्रा के कॉलिंग और इंटरनेट पैक के साथ ही मुफ्त में लाइव स्ट्रीमिंग का पास दे रही हैं, यानी रिचार्ज का रिचार्ज और मैच बिल्कुल मुफ्त...

    कब और कहां देख सकेंगे IND vs PAK मुकाबला?

    IND vs PAK मुकाबला आज: बिना ₹1 खर्च किए फ्री में ऐसे देखें लाइव मैच, ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स

    जियो यूजर्स के लिए कौन-से प्लान फायदेमंद?

    • अगर आप जियो यूजर हैं, तो आपके लिए कंपनी कई प्रीपेड प्लान्स ऑफर कर रहा है, जिनमें जियो हॉटस्टार का एक्सेस दिया जा रहा है।
    • कंपनी के 349 और 399 वाले प्लान काफी चर्चा में हैं। इन प्लान्स में डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और अन्य टेलीकॉम बेनिफिट्स के साथ जियो हॉटस्टार एक्सेस भी मिलता है।
    • इसके अलावा कुछ डेटा एड-ऑन पैक्स के जरिए भी OTT सुविधा दी जा रही है।

    एयरटेल यूजर्स को भी मिल रहा फायदा

    • एयरटेल ने भी अपने ग्राहकों के लिए कई ऐसे प्लान उपलब्ध कराए हैं जिनमें जियोहॉस्टार सब्सक्रिप्शन शामिल है।
    • कंपनी 549, 979 और 3999 जैसे मंथली और सलाना प्लान्स में OTT एक्सेस ऑफर कर रही है।
    • इन प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली डेटा और 5G डेटा जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। प्लान की वैधता 3 महीने से लेकर 1 साल तक हो सकती है।

    Vi यूजर्स भी देख सकते हैं लाइव मैच

    • वोडाफोन आइडिया (Vi) के ग्राहकों के लिए भी जियो हॉटस्टार एक्सेस वाले कुछ प्लान उपलब्ध हैं।
    • कंपनी 239, 399 और 469 के रिचार्ज प्लान्स में जियो हॉटस्टा सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है।
    • इसके साथ डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।
    IND vs PAK मुकाबला आज: बिना ₹1 खर्च किए फ्री में ऐसे देखें लाइव मैच, ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स

    अगर प्लान में जियोहॉस्टार नहीं है तो क्या करें?

    अगर आपके मौजूदा रिचार्ज प्लान में जियो हॉटस्टार का एक्सेस शामिल नहीं है, तो आप सीधे जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी खरीद सकते हैं। यह आपको 100 रुपये के अंदर मिल जाएगा। प्लेटफॉर्म का मोबाइल प्लान ₹79 प्रति माह से शुरू होता है। इसके अलावा यूजर्स अपनी जरूरत के अनुसार सुपर और प्रीमियम प्लान भी चुन सकते हैं।

    मैच देखने से पहले ये जरूर जांच लें

    मैच शुरू होने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके रिचार्ज प्लान में जियो हॉटस्टार एक्सेस सक्रिय है या नहीं। साथ ही पर्याप्त इंटरनेट डेटा और बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी भी जरूरी है ताकि लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।