Virus: 10 लाख कंप्यूटर को चपेट में लेने वाले मालवेयर को लेकर चेतावनी, साइबर आरोपियों की कर सकता है मदद

जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजलज मिश्रा
Fri, 27 Oct 2023 06:06 AM IST
सार

चेतावनी जारी करने वाली कंपनी कास्परस्की के अनुसार स्ट्रिप्डफ्लाय हर 2 घंटे में कंप्यूटर में मौजूद अहम व निजी जानकारियां संग्रह करने में सक्षम है। इनमें वेबसाइट, वाईफाई लॉग इन व पासवर्ड, नाम, पता, फोन नंबर, कंपनी व जॉब आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
Warning to malware that infected 10 lakh computers
Computer Tips and Tricks - फोटो : Istock

    विस्तार

    पिछले 6 साल में 10 लाख कंप्यूटरों को प्रभावित कर चुके मालवेयर स्ट्रिप्डफ्लाय को लेकर साइबर सुरक्षा कंपनी ने चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार 2017 में यह एक क्रिप्टोकरेंसी माइनर के रूप में काम आ रहा था। बाद में सामने आया कि यह एक जटिल मालवेयर प्रोग्राम है, जो कंप्यूटरों को नुकसान पहुंचाता है। यह साइबर अपराधियों को रैनसमवेयर हमले में भी मदद कर सकता है।

    चेतावनी जारी करने वाली कंपनी कास्परस्की के अनुसार स्ट्रिप्डफ्लाय हर 2 घंटे में कंप्यूटर में मौजूद अहम व निजी जानकारियां संग्रह करने में सक्षम है। इनमें वेबसाइट, वाईफाई लॉग इन व पासवर्ड, नाम, पता, फोन नंबर, कंपनी व जॉब आदि शामिल हैं। यह कंप्यूटर के स्क्रीन शॉट ले सकता है और माइक्रोफोन से आवाज रिकॉर्ड कर सकता है, जो इसके सबसे घातक हथियार माने जा रहे हैं। स्ट्रिप्डफ्लाय बिना सामने आए लंबे समय तक कंप्यूटर में बना रह सकता है और कंप्यूटर पर नियंत्रण पा सकता है। इससे बचने के लिए कंप्यूटर, अहम एप व एंटीवायरस सॉफ्टवेयर अपडेट रखने की सलाह दी जाती है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें