Black Friday Sale 2025: इंतजार खत्म, टीवी-फ्रिज पर बंपर छूट, जानिए कहां मिल रही सबसे तगड़ी ब्लैक फ्राइडे डील
Black Friday Sale Best Deals:
अगर आप नया प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए छूट की तलाश में है, तो आपका इंतजार खत्म हुआ। क्योंकि ब्लैक फ्राइडे सेल शुरू हो चुकी है। जहां बंपर डिस्काउंट मिल रहा है।आइए जानते हैं कि कहां, कब और किस प्रोडक्ट पर आपको सबसे ज्यादा फायदा मिलने वाला है।

विस्तार
साल 2025 की ब्लैक फ्राइडे सेल ने इलेक्ट्रॉनिक बाजार में हलचल मचा दी है। अगर आप भी सस्ते टीवी और फ्रिज खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। अमेजन, फ्लिपकार्ट, विजय सेल्स और क्रोमा जैसी प्रमुख वेबसाइटों पर बंपर सेल चल रही है। इन प्लेटफॉर्म्स पर स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी से लेकर रेफ्रिजरेटर तक सब कुछ भारी छूट पर मिल रही है।
सेल का सबसे बड़ा आकर्षण 65 फीसदी तक का डिस्काउंट है, जो महंगे से महंगे गैजेट्स को भी आम आदमी की बजट सीमा में ले आया है। इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर व बैंक डिस्काउंट मिलाकर कीमत और भी कम हो जाती है। अलग-अलग वेबसाइट्स की समयसीमा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
ये भी पढ़े: Black Friday Sale: क्या है ब्लैक फ्राइडे सेल, आखिर क्यों जोड़ दिया गया 'काले दिन' से इसका नाम? जानिए पूरा सच

सेल की तारीखों का रखें खास ध्यान
बंपर सेल का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आपको इसकी टाइमिंग समझनी होगी। जिससे कोई भी डील आप से मिस न हो जाए। अगर आप अमेजन से शॉपिंग करना चाहते हैं तो यहां पर आज से ही यानी 28 नवंबर से सेल शुरू हो चुकी है, जोकि एक दिसंबर तक चलने वाली है।
फ्लिपकार्ट की सेल 23 से ही लाइव है और यह आज समाप्त हो जाएगी। यानी यहां खरीददारी करने के लिए बहुत कम समय बचा है। इसके अलावा क्रोमा पर भी सेल 22 नवंबर से शुरू हो चुकी है, जो 30 नवंबर तक जारी रहेगी। अगर आपसे फ्लिपकार्ट से कोई डील छूट गई है तो आप अमेजन या क्राेमा से इसका लाभ उठा सकते हैं।
ये भी पढ़े: जरा बच के: Black Friday Sale के चक्कर में कहीं अकाउंट न हो जाए खाली, चल रहीं 2,000 से ज्यादा फर्जी वेबसाइटें

छोटी-बड़ी टीवी पर बंपर डिस्काउंट
सेल आता ही लोगों के मन में सबसे पहला सवाल आता है कि सबसे ज्यादा फायदा किस वेबसाइट पर मिलेगा। तो अगर आप छोटे टीवी यानी की 32 से 43 इंच का मॉडल देख रहे हैं, तो इसके लिए अमेजन सबसे बेहतर विकल्प माना जा रहा है। यहां अच्छे ब्रांड्स की टीवी पर 64 से 67 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है।
वहीं, अगर आप टीवी की बड़ी स्क्रीन (50 इंच से ऊपर) लेना चाह रहे हैं तो इसके लिए फ्लिपकार्ट बेस्ट ऑप्सन माना जा रहा है। यहां बड़े मॉडल्स पर 55% की छूट मिल रही है जो एक बेहतरीन साबित हो सकता है। अगर आप प्रीमियम ब्रांड पसंद करते हैं, तो अमेजन पर 55 इंच टीवी पर 62% की छूट मिल रही है।
- पढ़ें 28 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज
- Black Friday Sale: क्या है ब्लैक फ्राइडे सेल, आखिर क्यों जोड़ दिया गया 'काले दिन' से इसका नाम? जानिए पूरा सच
- Black Friday Alert: अमेजन ने जारी किया बड़ा अलर्ट, 30 करोड़ ग्राहकों को भेजी सेफ्टी गाइडलाइंस, जानें मामला
- जरा बच के: Black Friday Sale के चक्कर में कहीं अकाउंट न हो जाए खाली, चल रहीं 2,000 से ज्यादा फर्जी वेबसाइटें