Vodafone ने अपडेट किया 365 दिनों वाला प्लान, अब रोज मिलेगा 1.5 जीबी डाटा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 25 Jul 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
Vodafone Updated its Rs 1,699 Prepaid Recharge Plan Now Offers 1.5GB Daily Data
Vodafone

    वोडाफोन इंडिया ने अपने वार्षिक प्लान को अपडेट किया है। वोडाफोन के 365 दिनों वाले 1,699 रुपये के प्लान में अब रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा और साथ में सभी नेटवर्क पर 365 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी और रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। बता दें कि इससे पहले इस प्लान में रोज 1 जीबी डाटा मिलता था।

    दरअसल वोडाफोन अपडेट के बाद इस प्लान में 500 एमबी डाटा अतिरिक्त दे रही है। वोडाफोन ने इस प्लान को अपडेट के साथ साइट पर लिस्ट भी कर दिया है। अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस के अलावा इस प्लान में वोडाफोन प्ले का फ्री एक्सेस मिलेगा। वोडाफोन का यह प्लान फिलहाल दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कोलकाता, महाराष्ट्र एंड गोवा, मुंबई और उत्तर प्रदेश पूर्व के लिए है।

    विज्ञापन

    बता दें कि वोडाफोन ने हाल ही में दो नए प्री-पेड प्लान पेश किए हैं जिनमें 205 रुपये और 225 रुपये के प्लान शामिल हैं। वोडाफोन के इन दोनों प्लान में ग्राहकों को 4 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा मिलेगी। वोडाफोन के 205 रुपये वाले प्लान की वैधता 35 दिनों की है और इस प्लान में ग्राहकों को 2 जीबी 3जी-4जी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 600 एसएमएस भी मिलेंगे। साथ ही ग्राहकों को जी5, वोडाफोन प्ले और मूवी एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    225 रुपये वाले प्लान के फायदे की बात करें तो इसमें 4 जीबी डाटा मिलेगा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुल 600 मैसेज मिलेंगे। इस प्लान में भी भी वोडाफोन प्ले, जी5 जैसे एप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 48 दिनों की है। वोडाफोन के ये दोनों प्लान बिहार-झारखंड, दिल्ली-एनसीआर, कर्नाटक और यूपी वेस्ट में मौजूद हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें