वोडाफोन सिर्फ 9 रुपये में दे रही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा भी

अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जिन्हें फोन पर बातें ज्यादा करनी होती हैं तो यह खबर आपके लिए है। टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने एक बेहद ही सस्ता प्लान पेश किया है जिसकी कीमत 10 रुपये से भी कम है।
वोडाफोन ने सिर्फ 9 रुपये का एक प्लान बाजार में उतारा है जिसमें 100 मैसेज, 100 एमबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। हालांकि वोडाफोन का यह ऑफर देश के सभी सर्किल के लिए नहीं, बल्कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के सर्किल के लिए है। इस प्लान के तहत रात के 12 बजे से अगले दिन की रात 12 बजे तक फायदे मिलेंगे।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही वोडाफोन ने अपने 349 रुपये वाले प्री-पेड प्लान को अपडेट किया है। इस प्लान में अब 28 दिनों तक रोज 3.5 जीबी डाटा मिलेगा। साथ में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे। इस प्लाान में पहले रोज 2.5 जीबी डाटा मिलता था।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही वोडाफोन ने 569 रुपये और 511 रुपये के दो प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स में रोज क्रमशः 3 जीबी और 2 जीबी डाटा मिलेगा, वहीं दोनों प्लान की वैलिडिटी भी समान ही है। 511 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा और इसकी वैधता 84 दिनों की है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी।
569 रुपये वाले में रोज 3 जीबी डाटा मिलेगी और इसकी वैधता 84 दिनों की है। इन दोनों प्लान की दिक्कत यह है कि ये अभी कुछ ही सर्किल के लिए उपलब्ध हैं। दोनों प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS मिलेंगे।