Vodafone 299 रुपये में दे रहा है 84GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 31 Oct 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
Vodafone new offer Micromax Bharat 2 Ultra smartphone at Effective price of Rs 999
Vodafone

    वोडाफोन पिछले कुछ दिनों से अपने प्लान को लेकर काफी एक्टिव हो गया है। वोडाफोन रोज-रोज नए ऑफर्स से डाटा डोकोमो और आरकॉम के ग्राहकों को अपनी ओर खींचने में लगा है।

    कंपनी ने पहले प्री-पेड ग्राहकों के लिए 496 रुपये का 84 जीबी डाटा वाला प्लान लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी ने अपने प्री-पेड ग्राहकों के लिए नया डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान पेश किया है।

    विज्ञापन

    क्या है वोडाफोन का 299 रुपये वाला प्लान?

    Vodafone
    Vodafone

    सबसे पहले बता दें कि इस प्लान की कीमत 299 रुपये है और यह प्री-पेड यूजर्स के लिए है। साथ ही यह प्लान बंगाल सर्किल में के उन ग्राहकों के लिए है जो मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) के जरिए वोडाफोन नेटवर्क में शामिल होना चाहते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस प्लान के तहत 84 दिनों की वैधता के साथ 84 जीबी 3जी/4जी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी, हालांकि अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ वोडाफोन के नेटवर्क पर ही मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने 493 रुपये का प्लान पेश किया है जिसके तहत 84 जीबी डाटा के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

    वोडाफोन के इस 181 रुपये वाले प्लान में मिलेगा सबकुछ अनलिमिटेड

    vodafone
    vodafone

    वोडाफोन के 181 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यह प्लान 2जी यूजर्स के लिए है। इस प्लान के तहत सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग मिलेगी। साथ में अनलिमिटेड 2जी डाटा भी मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें